Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आलू और नींबू का रस लगाने से चेहरा दमकेगा मोतिया सा, गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे
भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। धूल-मिट्टी, धूप, गर्म हवा, आपके चेहरे को बूरी तरह से प्रभावित करता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं, और किसी भी तरह के डैमेज से बचा सकते हैं।
घरेलू उपायों में आलू और नींबू का रस आपकी स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद है। आलू और नींबू के रस में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो आपकी स्किन की समस्याओं को दूर कर चेहरे को हेल्दी रखने और बेदाग बनाने में मदद कर सकता है।

आलू और नींबू के रस के मिश्रण को चेहरे पर लगाने से स्किन को कुछ खास फायदे हो सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आलू के रस और नींबू केरस के स्किन बेनिफिट्स और इसका एक फेस मिस्ट तैयार करने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं।
आलू और नींबू फेस मिस्ट के स्किन बेनिफिट्स
1. चेहरे की बढ़ाएं चमक
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जिसमें प्राकृतिक रूप से स्किन की चमक बढ़ाने के गुण होते हैं। यह आपके त्वचा की रंगत को समान करने और काले धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। जबकि आलू के रस में प्राकृतिक ब्लिचिंग गुण होते हैं जो आपके चेहरे की रंगत सुधारने में मदद करता है।
2. दाग-धब्बे करें दूर
नींबू का रस और आलू का रस दोनों ही दाग-धब्बों और निशान को हल्का करने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वे समय के साथ मुंहासे के निशान या हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
3. चेहरे को रखें हाइड्रेटेड
आलू के रस में पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकती है। नींबू के रस में भी कुछ हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने का का काम करते हैं।

4. डार्क सर्कल्स को करें हल्का
इस मिश्रण को आंखों के नीचे रूई की मदद से लगाएं। फिर चेहरे को साफ कर लें, ऐसा करने से आपको आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को कम करने में मदद कर सकता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस उपाय को हफ्ते में करीब तीन बार जरूर इस्तेमाल करें।
आलू और नींबू के रस के फेस मिस्ट की रेसिपी
सामग्री -
* आलू - 2 चम्मच
* नींबू का रस - एक चम्मच
फेस मिस्ट बनाने की रेसिपी -
1. सबसे पहले आलू को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें।
2. अब आलू के टुकड़ों को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डालकर, तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक स्मूथ प्यूरी न मिल जाए।
3. अब आलू को एक कॉटन के कपड़े में डालकर रस को अलग रख लें।
4. आलू के रस वाले कटोरे में आधा नींबू काट कर निचोड़ दें।
5. इसके बाद आलू के रस और नींबू के रस को अच्छी तरह मिला लें और एक साफ स्प्रे बोतल में डालकर रख दें।

उपयोग का सही तरीका -
1. अपने फेस पर नींबू और आलू के रस का फेस मिस्ट इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को क्लीन कर लें।
2. अब अपनी आंखें बंद करें और आलू और नींबू के रस को अपने चेहरे पर स्प्रे करें।
3. इस दौरान अपनी आंखों के साथ मुंह को भी बंद करें ताकि ये आपकी आंखों और मुंह को नुकसान न पहुंचा सकें।
4. आप इस मिस्ट को अपने स्किनकेयर रूटीन के हिस्से के रूप में दिन में एक या दो बार इस्तेमाल करें।
नोट: नींबू का रस कुछ लोगों के फेस को ड्राई कर सकता है, इसलिए अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या ड्राई है तो इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। आप अपने इस मिस्ट को हल्का पानी डालकर पतला भी कर सकते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हुए किसी तरह की जलन या इंफेक्शन का अनुभव करें तो इसका उपयोग करना तुरंत बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
