Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Skin Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में चेहरे का नूर कैसे रखें बरकरार? जानें आसान उपाय
Summer Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में एक तरफ बहता पसीना परेशान करत है तो दूसरी तरफ चेहरे की रंगत भी फीकी पड़ जाती है। चिलचिलाती धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण मिलकर चेहरे की चमक छीन लेते हैं। कम उम्र में ही महिलाएं और पुरुष बूढ़े लगने लगते हैं। ऐसे में चेहरे को चमकदार और हेल्दी बनाए रखने के लिए स्किन की एक्स्ट्रा केयर जरूरी हो जाती है। खासतौर पर महिलाओं के लिए ये बहुत ही जरूरी है क्योंकि उनकी स्किन सबसे ज्यादा डैमेज होती है। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जिससे गर्मियों में भी चेहरे का नूर बना रहेगा।
1. एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट करता है। रोजाना सोने से पहले चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। इससे टैनिंग कम होगी और त्वचा में नेचुरल ग्लो आएगा।
2. गुलाब जल का इस्तेमाल करें
गुलाब जल एक नेचुरल टोनर है। इसे दिन में 2-3 बार चेहरे पर स्प्रे करें। इससे स्किन फ्रेश और सॉफ्ट बनी रहती है। आप चाहें तो गुलाब जल में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. सनस्क्रीन कभी न भूलें
बाहर निकलते समय कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा करता है और टैनिंग को रोकता है।

4. खीरे और टमाटर का फेस पैक
खीरा त्वचा को ठंडक देता है और टमाटर टैनिंग हटाता है। इन दोनों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस उपाय को अपनाएं।

5. खूब पानी पिएं
गर्मी में स्किन की चमक बनाए रखने के लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे त्वचा अंदर से साफ और हेल्दी रहती है।

इसके साथ ही हल्का और नेचुरल मेकअप करें।



Click it and Unblock the Notifications
