Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, स्किन हो सकती हैं डैमेज
हर भारतीय रसोई में हल्दी आसानी से मिल जाती है। हल्दी न सिर्फ आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि ये आपके स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी है। ब्यूटी बेनिफिट्स के लिए हल्दी को कई घरेलू रेमेडीज में मिलाकर स्किन पर लगाया जाता है ताकि आपकी स्किन ग्लो करें।
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी प्राकृतिक तो होती ही है, साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। लेकिन स्किन पर हल्दी का उपयोग किस तरह करना चाहिए इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है। स्किन पर हल्दी का इस्तेमाल करते समय होने वाली छोटी गलती भी आपके स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको स्किन पर हल्दी लगाते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

स्किन केयर में हल्दी से जुड़ी होने वाली गलतियां
1. कितनी देर स्किन पर लगाएं हल्दी?
हम सभी ने एक न एक बार हल्दी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर जरूर किया होगा या कई लोग इसे रेगुलर अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं। लेकिन हल्दी के उपयोग से पहले आपको ये पता होना बहुत जरूरी है कि आपको अपने चेहरे पर कितनी देर तक हल्दी लगाकर रखना चाहिए। किसी भी फेस पैक में थोड़ी मात्रा में भी डाली गई हल्दी आपके चेहरे पर ग्लो लाने के लिए काफी होता है। ऐसे में हल्दी के किसी भी तरह के फेस पैक को लगाने के 20 मिनट के अंदर ही अपनी स्किन को साफ कर लें। हल्दी को ज्यादा देर अपनी स्किन पर लगाकर रखने से आपका चेहरा पीला पड़ सकता है।
2. ज्यादा मात्रा में लगाना
स्किन पर ज्यादा मात्रा में हल्दी का उपयोग करने के कारण आपके स्किन पर दाग पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपकी स्किन पर जलन भी हो सकती है। ऐसे में किसी भी साइड इफेक्ट से बचने के लिए आप अपने चेहरे पर थोड़ी मात्रा में ही इस्तेमाल करें।
3. किसी भी चीज के साथ मिलाकर यूज करना
DIY फेस पैक और होम रेमेडीज के नाम पर कई लोग अपने फेस पैक में कोई भी चीज मिलाकर इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन, हल्दी के साथ सीमित मात्रा में ही दूसरी चीजें मिलाकर अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए। हल्दी के साथ दूध, पानी या गुलाब जल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अन्य चीजें डालने से आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है।
4. एक मात्रा में इस्तेमाल न करना
हल्दी आपके चेहरे पर एक रंग छोड़ने का काम करता है। ऐसे में अपने चेहरे और गर्दन पर एक बराबर मात्रा में लगाएं। ऐसा ना करने पर आपको स्किन कहीं ज्यादा पीली दिखेगी तो कहीं हल्की।
5. पैच टेस्ट न करना
कई लोग हल्दी के गुणों को जानने के बाद सीधे इसका उपयोग अपनी स्किन पर कर लेते हैं। लेकिन हल्दी लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हल्दी के फेस पैक का यूज करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
6. फेस वॉश का इस्तेमाल
कई लोग अपनी स्किन पर हल्दी का फेस पैक लगाने के बाद साबुन से अपने चेहरे को साफ करते हैं जो आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। कोई भी स्किन स्पेशलिस्ट हल्दी फेस पैक का इस्तेमाल करने के कम से कम एक दिन के बाद ही स्कन पर फेस वॉश या साबून लगाने की सलाह देते हैं। हल्दी लगाने के बाद चेहरा धोने का सबसे अच्छा तरीका है कि हल्के हाथ से अपने चेहरे को मलते हुए ठंडे पानी या फिर कमरे के तापमान के पानी से स्किन क्लीन करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
