Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मी में चेहरे का खो गया है निखार, चावल और चाय पत्ती से तैयार करें ये फेस मास्क
स्किन को एक्सफोलिएट करने, उसे फ्रेस बनाने और चेहरे के निखार को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अक्सर महिलाएं घर पर मौजूद रेमेडीज से अपने लिए फेस मास्क तैयार करती हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर मौजूद नेचुरल सामग्रियों के साथ घर पर एक एक्सफ़ोलीएटिंग चावल फेस पैक की रेसिपी लेकर आए हैं। इस पैक का इस्तेमाल हर तरह की स्किन पर किया जा सकता है। अगर आपके फेस पर पिंपल्स, या दाने निकले है तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने की रेसिपी और इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

एक्सफ़ोलीएटिंग फेस पैक रेसिपी
सामग्री -
* चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
* चाय की पत्ती - 1 बड़ा चम्मच पीसा हुआ
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
फेस मास्क बनाने की विधि -
1. फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक टी बैग का इस्तेमाल करके एक कप पानी में इसे उबाल लें। इसे कुछ मिनटों तक ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
2. अब एक बाउल में चावल के आटे और चाय की सुखी पत्ती को एक साथ मिला दें और इसमें चाय की पत्ती का पानी डालकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
3. जब आपका पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें एक चम्मच शहद डालकर मिला लें
फेस मास्क तैयार करने का तरीका -
1. फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाने से पहले अपने फेस को साफ कर लें। चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह की गंदगी, या मेकअप को अच्छी तरह हटा दें।
2. फेस पैक चेहरे पर लगाने से पहले अपने फेस को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
3. चावल और चाय के फेस पैक को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं, लेकिन ध्यान रहे आंखों और मुंह के आसपास के सेंसिटीव एरिया पर इसे लगाने से बचने की कोशिश करें।
4. फेस पैक को अपनी स्किन पर सर्कुलेशन मोशन में 1 से 2 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। यह आपके स्किन से डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने और हटाने में मदद करता है।
5. इस फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें ताकि सामग्री आपकी स्किन पर अच्छे से काम कर सके।
6. जब फेस पैक सुख जाए तो गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें और अपनी स्किन को थपथपाकर सुखा लें।
7.जब चेहरा साफ कर लें तो थोड़ा सा मॉइस्चराइजर अपने फेस पर लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
