Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे से हटाना है पिंपल के दाग, इन दो तरह से करें टमाटर का इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में कई लोगों के चेहरे पर पिंपल निकलने की समस्य आम हो जाती है। खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों के चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल निकलने लगते हैं।
लेकिन घरेलू इलाज और कई क्रीम की मदद से इस पिंपल से तो छुटकारा मिल जाता है लेकिन इसके दाग चेहरे की रंगत को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर से बनी ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे चेहरे से पिंपल के दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे।

टमाटर आपके चेहरे के खुले पोर्स को बंद करने में मदद करते हैं। टमाटर में मौजूद विटामिन सी चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर आपके चेहरे पर सनबर्न की दिक्कत है तो उसमें भी ये काफी मददगार है। आइए जानते हैं चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने के दो घरेलू उपचार...
चेहरे को दाग फ्री बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल
1. टमाटर शहद फेस मास्क -
सामग्री -
* टमाटर - 1
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
फेस मास्क बनाने की रेसिपी -
1. सबसे पहले टमाटर को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
2. इसके बाद ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर की मदद से टमाटर को तब तक ब्लेंड करें जब तक आपके पास एक स्मूथ प्यूरी न हो जाए।
3. अब टमाटर की प्यूरी को एक बाउल में निकाल लें और उसमें शहद मिला दें। बस आपका फेस मास्क तैयार है।
फेस मास्क चेहरे पर लगाने की विधि -
1. अपने चेहरे को सबसे पहले साफ कर लें और अच्छी तरह सुखा लें।
2. अब पिंपल वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए टमाटर मास्क को अपने चेहरे पर समान रूप से फैलाते हुए लगाएं।
3. चेहरे पर इस मास्क को 15 से 20 मिनट के लिए मास्क को लगा रहने दें।
4. जब मास्क ड्राई हो जाए तो गर्म पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें और फिर अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
2. टमाटर और खीरा फेस टोनर -
सामग्री -
* टमाटर - 1
* खीरा - आधा
* विच हेज़ल - 1 बड़ा चम्मच
फेस टोनर बनाने की विधि -
1. टमाटर और खीरे का टोनर बनाने के लिए सबसे पहले दोनों चीजों को अच्छी तरह धो लें।
2. इसके बाद टमाटर और खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
3. टमाटर और खीरे को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए।
4. अब इस पेस्ट को छलनी की मदद से अच्छे से छान कर पानी अलग कर लें।
5. आपका टोनर तैयार है इसे एक साफ स्प्रे बोतल में डाले।
6. अपने चेहरे को साफ करने के बाद, टोनर को एक कॉटन पैड पर लगाएं और इसे धीरे से अपने चेहरे पर लगाएं।
7. टोनर के सूखने के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
नोट: किसी भी रेमेडी का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी से चेहरे को होने वाले नुकसान से आप खुद को बचा सकें।



Click it and Unblock the Notifications
