Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Skin Care Tips: गर्मियों में चेहरा क्यों हो जाता है ऑयली, जबकि बॉडी रहती है ड्राई
गर्मी के मौसम में अक्सर कई लोगों के चेहरे पर ज्यादा तेल नजर आने लगता है। जबकि शरीर के बाकी हिस्से बहुत ज्यादा ड्राई रहता है। ऐसे में लोग अपने स्किन टाइप को लेकर बहुत ज्यादा कंफ्यूज रहने लगते हैं।
पीएच, तापमान के कारण चेहरे और शरीर की स्किन पर ब्लड का सर्कुलेशन अलग-अलग होता है। शरीर के बाकी स्किन के मुकाबले चेहरे की स्किन ज्यादा नाजुक होती है। इसलिए चेहरे और स्किन पर लगाने वाले लोशन, सनस्क्रीन, क्रीम अलग-अलग आती है। लेकिन एक ही शरीर पर दो तरह के स्किन प्रॉब्लम कैसे हो सकते हैं। यह सवाल हम सभी के मन में रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मी में चेहरे की स्किन ऑयली और बॉडी की स्किन ड्राई होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।

चेहरे और बॉडी के स्किन में अंतर
1. जेनेटिक्स
कई लोगों में चेहरे पर तेल और ड्राई स्किन बॉडी होना आम बात होती है। उनके ऐसी स्किन का कारण जेनेटिक्स भी हो सकता है। स्किन का प्रकार अक्सर जेनेटिक्स द्वारा तय किया जाता है, और यह संभव है कि कुछ लोगों को चेहरे पर तेल की स्किन और शरीर पर ड्राई स्किन होती है।
2. क्लाइमेट चेंज
गर्म और उमस भरा गर्मी का मौसम चेहरे पर तेल के उत्पादन को बढ़ा सकता है, जबकि एयर कंडीशनिंग या ड्राई, इनडोर नेचर में रहने और समय बिताने से शरीर पर ड्राईनेस हो सकता है।
3. स्किनकेयर रूटीन
गर्मी के मौसम में हम अपने चेहरे की बहुत केयर करते हैं, लेकिन अपने बॉडी की केयर करना भूल जाते हैं। बॉडी पर हम साबुन या एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं जो हमारी बॉडी से नमी अलग कर देता है, और से ड्राई बना देता है।
4. धूप में निकलना
गर्मी में सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें हमारे स्किन के लिए काफी हानिकारक होती हैं। धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे स्किन ड्राई होने लगती है। जबकि गर्मी से चेहरे पर पसीना और तेल का उत्पादन होने लगता है।
5. हार्मोन
गर्मी के महीनों में अक्सर हार्मोनल उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, जिसके कारण चेहरे पर तेल उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। जबकि हार्मोनल असंतुलन शरीर को ड्राई करने का काम करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
