Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिवाली के बाद स्किन डिटॉक्स भी है जरूरी, चेहरे में आ जाएगी फिर से चमक
दीवाली के बाद त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है क्योंकि पटाखों, मिठाइयों, मेकअप और प्रदूषण से त्वचा पर इसका असर पड़ता है। इस वजह से चेहरे पर डेड स्किन, ऑयल और गंदगी जमा हो जाती है। इसलिए पोस्ट दिवाली त्वचा को डिटॉक्स करना भी जरूरी होता है।
यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करके त्वचा को फिर से ताजा और चमकदार बना सकते हैं।

भरपूर पानी पिएं
दिन में 8-10 गिलास पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। आप नारियल पानी, हर्बल चाय, या गर्म पानी में नींबू मिलाकर भी ले सकती हैं ताकि त्वचा में निखार आ सके।
ग्रीन टी का सेवन करें
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और उसे डीटॉक्स करते हैं। दिन में एक कप ग्रीन टी पीने से त्वचा पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
फेस मास्क का उपयोग करें
चारकोल मास्क
यह टॉक्सिन्स को बाहर खींचता है और त्वचा को अंदर से साफ करता है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का त्वचा को ठंडक देती है और अतिरिक्त तेल व गंदगी को हटाती है।
भाप लेना (फेशियल स्टीम)
हफ्ते में एक बार चेहरे पर भाप लेने से पोर्स खुलते हैं और गंदगी बाहर निकलती है। भाप में नीम की पत्तियां, तुलसी, या टी ट्री ऑयल डाल सकती हैं ताकि एंटी-बैक्टीरियल फायदा मिल सके।
संतुलित आहार लें
अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, नट्स, और सीड्स शामिल करें। खासतौर पर विटामिन C और E युक्त फलों का सेवन करें। गाजर, पालक, अमरूद, और अनार त्वचा को पोषण देने के लिए बेहतरीन हैं।
प्राकृतिक स्क्रब का उपयोग करें
बेसन में थोड़ा हल्दी और दूध मिलाकर त्वचा पर रगड़ें। यह डेड स्किन सेल्स हटाता है और त्वचा को निखारता है। कॉफी में थोड़ा नारियल तेल मिलाकर स्क्रब करें। यह टॉक्सिन्स हटाने और त्वचा में रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल का उपयोग
एलोवेरा जेल में प्राकृतिक गुण होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट और शांत करने में सहायक होते हैं। इसे सीधे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
भरपूर नींद लें
त्वचा के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना बहुत महत्वपूर्ण है। नींद के दौरान त्वचा खुद को रिपेयर करती है और डीटॉक्स होती है।
एक्सफोलिएशन पर ध्यान दें
चेहरे के साथ-साथ शरीर को भी एक्सफोलिएट करें ताकि त्वचा की ऊपरी परत पर जमी गंदगी निकल सके। हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएट करने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहती है।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल जारी रखें
भले ही दीवाली के बाद का मौसम ठंडा हो, लेकिन बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
