Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Skin Brightening Gel Recipe: टैनिंग की समस्या से पाना चाहती हैं छुटकारा, ट्राई करें ये स्किन ब्राइटनिंग जेल
मौसम बदलने के साथ ही हम सभी अपनी स्किन की ज्यादा केयर करने लगते हैं। हालाकि मार्केट में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन उन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्मी के मौसम में धूप के कारण अक्सर स्किन पर टैनिंग की समस्या हो जाती है, स्किन डैमेज होने लगती है। लेकिन धूप से स्किन को होने वाली समस्या से बचाने के लिए आप घर पर ही स्किन ब्राइटनिंग जेल बना सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन के लिए ब्राइटनिंग जेल बनाने की की आसान विधि...

स्किन ब्राइटनिंग जेल रेसिपी
स्किन ब्राइटनिंग जेल बनाने के लिए सामग्री
* नींबू के छिलके - 4 से 5
* आलू - एक
* एलोवेरा जेल - एक चम्मच
स्किन ब्राइटनिंग जेल बनाने की विधि
1. नींबू के छिलकों को पानी में उबाल लें। फिर मिक्सर में डालकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. फिर एक आलू को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें।
3. इसके बाद नींबू और आलू के पेस्ट में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला दें।
4. अब इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
इस स्किन ब्राइटनिंग जेल की मदद से आपके स्किन से टैनिंग आसानी से निकल जाएगी। सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों से स्किन को पहुंचने वाले नुकसान को भी ठीक करने में फायदेमंद है। एक हफ्ते तर आप लगातार इस स्किन ब्राइटनिंग जेल को अपनी स्किन पर अप्लाई करें। आपकी स्किन से दाग-धब्बे सब आसानी से साफ हो जाएंगे।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
