Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Skincare Tips For Men: पुरुषों की स्किन से पिंपल हटाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स
पिंपल्स किसी भी व्यक्ति के स्किन पर हो सकते हैं। यह तब होते हैं जब आपकी स्किन की तेल ग्रंथियां ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। पिंपल्स आमतौर पर एण्ड्रोजन हार्मोन के कारण ट्रिगर होते हैं। जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पिंपल्स सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। लेकिन फ्रिक न करें आप कई तरीकों की मदद से स्किन पर पिंपल और उनके निशान को हटा सकते हैं। ऐसे में आज हम पुरुषों के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से पुरुष पिंपल की समस्या से निजात पा सकेंगे।

पुरुषों के स्किन से पिंपल्स दूर करने के उपाय
1. स्किन सही तरह से करें क्लीन
पिंपल्स स्किन पर अतिरिक्त तेल, गंदगी, धूल और पसीने की वजह से होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने चेहरे को प्रभावी ढंग से साफ करें। ताकि उस पर जमी धूल, गंदगी अच्छे से साफ हो सकें। आप पिंपल्स के लिए प्रभावी फेस वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन दिन में 2 बार से ज्यादा अपना चेहरा न साफ करें। अन्यथा स्किन ड्राई भी हो सकती है।
2. स्किन को करें मॉइस्चराइज
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी स्किन कैसी है, आप अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना कभी न भूले। स्किन पर रेगुलर मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और ड्राई भी नहीं होती है।
3. पिंपल्स न फोड़ें
पुरुषों के स्किन पर पिंपल निकलते ही वो अक्सर उन्हें फोड़ देते हैं, लेकिन आप ऐसा न करें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर सूजन, संक्रमण होने के साथ और निशान भी पर पड़ सकते हैं। जिससे आपके चेहरे पर और ज्यादा पिंपल्स निकल सकते हैं। आप इस बात को भी सुनिश्चित करें कि अपने चेहरे को बार-बार न छुएं क्योंकि आपके हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया स्किन को और ज्यादा डैमेज कर सकते हैं।
4. स्किन को रगड़ने से बचें
पुरुष अक्सर अपनी स्किन को रगड़कर साफ करते हैं। लेकिन आप अपनी स्किन को बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट करने से बचें। क्योंकि इससे स्किन पर ड्राइनेस, जलन, रेडनेस और पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग खुरदरे कपड़े या वॉशक्लॉथ से भी अपनी स्किन को रगड़ने लगते हैं, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आदत आज ही बदल दें। यह तरीका आपकी स्किन को ज्यादा डैमेज कर सकता है। आप अपनी स्किन को साफ करते समय कोमल कपड़े या सूती पैड का इस्तेमाल करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
