Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Underarm Odor Home Remedies: गर्मी में अंडरआर्म्स को रखना है सॉफ्ट और स्मेल फ्री, ट्राई करें ये DIY रेमेडीज
गर्मी के मौसम में पसीने की बदबू के कारण हाल बेहाल हो जाता है। खासकर अंडरआर्म्स से आने वाली पसीने की बदबू के कारण लोग भी आपके आस-पास खड़े होने से भी परहेज करते हैं। इतना ही नहीं अंडरआर्म से आने वाले पसीने के कारण इंफेक्शन होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रेमेडीज लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

सॉफ्ट और स्मेल फ्री अंडरआर्म्स के लिए DIY रेसिपी
1. नारियल का तेल और बेकिंग सोडा डिओडोरेंट
सामग्री
* नारियल का तेल - ¼ कप
* बेकिंग सोडा - ¼ कप
* एसेंशियल ऑयल - 4 बूंद
बनाने की विधि -
1. डिओडोरेंट बनाने के लिए नारियल के तेल औऱ बेकिंग सोडा को एक बाउल में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. इसके बाद अपने डिओडोरेंट में महक के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला लें।
3. आप इसे कुछ दिनों तक एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख लें और जरूरत के अनुसार थोड़ी मात्रा में अपने अंडरआर्म्स में लगाएं।
2. एप्पल विनेगर और विच हेज़ल टोनर
सामग्री
* एप्पल विनेगर - 1/4 कप
* विच हेजल - 1/4 कप
* एसेंशियल ऑयल - 4 बूंद
* स्प्रे बोतल
बनाने की विधि
1. एप्पल विनेगर और विच हेजल टोनर बनाने के लिए इन दोनों सामग्री को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें।
2. अब इसमें अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें।
3. आपको टोनर तैयार है, इसे एक स्प्रे बोतल में डालकर स्टोर कर लें।
4. नहाने के बाद अपने अंडरआर्म्स में स्प्रे करें।
3. नींबू और चीनी का स्क्रब
सामग्री
* नींबू - आधा कटा
* चीनी - एक चम्मच
बनाने की विधि
1. अंडरआर्म्स के लिए नींबू और चीना का स्क्रब बनाने के लिए एक नींबू को आधा काट लें और उसे थोड़ी सी चीनी में डुबा दें।
2. नींबू और चीनी के मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर सर्कुलर मोशन में रगड़े।
3. इसके बाद अपने अंडरआर्म्स को पानी से धो लें।
4. एलोवेरा और टी ट्री ऑयल जेल
सामग्री
* एलोवेरा जेल - 1/4 कप
* टी ट्री ऑयल - 10 बूंदें
बनाने की विधि
1. एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल एक बाउल में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
2. आप इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डालकर स्टोर कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।
5. कॉर्नस्टार्च और नारियल तेल पाउडर
सामग्री
* कॉर्नस्टार्च - 1/4 कप
* नारियल का तेल - 1/4 कप
* एसेंशियल ऑयल - 5 बूंद
बनाने की विधि
1. कॉर्नस्टार्च और नारियल के तेल को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें।
2. अपने इस पाउडर में खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं।
3. इसके बाद एक छोटे कंटेनर में इसे स्टोर करके रख दें और अपनी जरूरत के अनुसार अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।
नोट: अपनी स्किन पर किसी भी नए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
