Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चेहरा धोने के लिए भूल से भी ना करें साबुन का इस्तेमाल
स्किन की क्लीनिंग का सबसे पहला व बेसिक स्टेप होता है उसे साफ करना। इसलिए, जब भी फेस को पैम्पर करने की बात होती है तो हम सभी सबसे पहले अपने फेस को क्लीन करते हैं। उसके बाद ही चेहरे पर किसी प्रोडक्ट को अप्लाई करते हैं।
हालांकि, बेहतर स्किन के लिए सिर्फ उसे क्लीन करना ही काफी नहीं है। बल्कि जरूरी है कि आप सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। कुछ लोग साबुन की मदद से अपने चेहरे को साफ करते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है। जब आप साबुन से अपने फेस को धोते हैं तो इससे आपकी स्किन को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको साबुन से फेस को वॉश करने से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं-

चेहरे की स्किन के लिए बहुत अधिक हार्श
चेहरे की स्किन बॉडी की स्किन की अपेक्षा अधिक कोमल होती है। वहीं, साबुन में कई तरह के हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। अमूमन इसे अपनी स्किन पर लगाते समय हम उसे जोर-जोर से रगड़ते हैं। जिसे स्किन पर नकारात्मक असर पड़ता है। अक्सर यह देखने में आता है कि साबुन से स्किन को क्लीन करने के बाद खुजली और जलन का अहसास हो सकता है।
चेहरे हो जाता है रूखा
अगर आपको पिछले कुछ समय से अपनी स्किन में रूखापन अधिक महसूस हो रहा है तो यह साबुन से चेहरा धोने की वजह से हो सकता है। दरसअल, स्किन अम्लीय प्रकृति की होती है, जबकि अधिकांश साबुन क्षारीय होते हैं। ऐसे में जब साबुन से चेहरा साफ किया जाता है तो यह आपकी स्किन के पीएच संतुलन को बिगाड़ सकता है। इतना ही नहीं, साबुन में मौजूद केमिकल्स भी उसके नेचुरल ऑयल को छीन लेते है। जिसके कारण स्किन रूखी महसूस होती है। कभी-कभी इसके कारण आपको ब्रेकआउट भी हो सकते हैं।
स्किन हो जाती है डल
आपको शायद पता ना हो, लेकिन साबुन का इस्तेमाल अगर चेहरे पर किया जाता है तो इससे स्किन कम समय में ही डल महसूस होने लगती है। दरअसल, साबुन में पैराबेन और फॉर्मलडिहाइड जैसे केमिकल्स होते हैं। जब स्किन लगातार इन केमिकल्स के संपर्क में आती है तो ऐसे यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे उम्र बढ़ने के लक्षणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। साथ ही रूखेपन के कारण यह सन डैमेज के प्रति भी अधिक सेंसेटिव हो जाती है। लगातार इसके इस्तेमाल से स्किन की चमक कहीं खो जाती है और वह अधिक डल महसूस होती है।
सही तरह से स्किन नहीं होती क्लीन
साबुन से चेहरा धोने के पीछे मुख्य कारण यह होता है कि चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह की गंदगी को आसानी से हटाया जा सके। लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। आमतौर पर, फेस वॉश को हथेली पर लेकर उंगलियों की मदद से इस्तेमाल किया जाता है। जिससे स्किन अच्छी तरह क्लीन होती है। लेकिन साबुन का इस्तेमाल करते समय आप अपने चेहरे के कुछ हिस्सों को मिस कर सकते हैं।
हाइजीनिक नहीं होती क्लीनिंग
साबुन से चेहरे को क्लीन करने की सलाह इसलिए भी नहीं दी जाती है, क्योंकि यह तरीका हाइजीनिक नहीं होता है। दरअसल, साबुन पर बार-बार गंदे हाथ लगते हैं, जिसके कारण उसमें पहले से ही बहुत सारी गंदगी और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जब आप इससे फेस को क्लीन करते हैं तो इससे आप उस गंदगी व बैक्टीरिया को अपने चेहरे पर ट्रांसफर कर सकते हैं। जिससे वे फैल जाते हैं। यह देखने में आता है कि साबुन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मुंहासे, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
