Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सोनम बाजवा की खूबसूरत बालों और स्किन का राज आया सामने, रोजाना पीती हैं विटामिन सी से भरपूर ये स्पेशल जूस
Sonam Bajwa Skin and Strong Hair Secrets : पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की खूबसूरत त्वचा और लंबे घने बालों का राज उनकी डेली रूटीन में छिपा है। सोनम अपनी स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी से भरपूर जूस का नियमित सेवन करती हैं। यह जूस न केवल उनकी त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है, बल्कि बालों की मजबूती और चमक बनाए रखने में भी मदद करता है। उनकी यह हेल्दी आदत उन्हें फिट और आकर्षक बनाए रखती है।
अगर आप भी लंबे, घने और खूबसूरत बाल चाहते हैं, तो सोनम बाजवा के सीक्रेट जूस विटामिन सी से भरपूर आंवला शॉट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इंस्टाग्राम पर untold.worldd नामक पेज पर सोनम बाजवा का एक इंटरव्यू शेयर किय है। इस वीडियो में सोनम ने बताया कि वह अपने बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने के लिए रोज सुबह आंवला जूस का सेवन करती हैं। अगर जूस नहीं ले पाती हैं, तो सोनम बाजवा सूखे आंवले का सेवन करती हैं।

मेकअप से पहले करती हैं ये काम
पॉडकास्ट में ग्लोइंग स्किन का राज पूछने पर उन्होंने बताया कि मेकअप से पहले आइस मसाज उनकी त्वचा को ब्राइट और टाइट बनाता है
त्वचा को कैसे निखारता है आंवले का जूस
आंवला एक सुपरफूड है, जो एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ-साथ कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा अंदर से ग्लो करती है। यह एंटी-एजिंग का भी काम करता है और झुर्रियों को कम करने में मददगार है। बालों के लिए आंवला जूस किसी वरदान से कम नहीं है।
यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और उन्हें चमकदार और मजबूत बनाता है। इसके अलावा, आंवला का जूस पाचन तंत्र को मजबूत करता है, इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और वेट लॉस में सहायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
