Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
शादी से पहले खूबसूरती बढ़ाने के लिए ड्रिप चढ़वा रही सोनारिका भदौरिया, जानें क्या होता है IV Therapy
Bride to Be Sonarika Bhadoria take IV Therapy : टीवी की एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया जल्द ही शादी की बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस की शादी की रस्में तैयारियां शुरु हो चुकी है। शादी के फंक्शन के बीच एक्ट्रेस का मेकअप करते हुए एक वीडियो दिखाई दे रहा है।
जिसमें टीवी एक्ट्रेसशादी से पहले IV ड्रिप चढ़वा रही हैं। जिसे देखने के बाद उनके फैंस एकदम चौंक गए हैं। आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया शादी में ग्लोइंग और फ्रेश दिखने के लिए शादी से पहले इंटरावेनस थेरेपी (IV) ले रही हैं।
IV ड्रिप आपकी बॉडी में जरूरी न्यूट्रिएंट्स पहुंचाता है। इससे बॉडी ग्लो करती है और सेलेब्स इसे काफी इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर भी इसे लेते हुए नजर आई थी।

आइए जानते हैं इस थेरेपी के बारे में-
क्या है इंट्रावेनस (IV) थेरेपी?
इस ट्रीटमेंट को इंट्रावेनस (IV) विटामिन थेरेपी कहा जाता है। जिसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट थेरेपी और हाइड्रेशन थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि बॉडी को रिचार्ज करती है। इस थेरेपी को वेलनेस एक्सपीरियंस के नाम से भी जाना जाता है। ये एक तरह की मेडिकल तकनीक है जो काफी सेलिब्रिटीज लेते हैं। इस थेरेपी से स्किन में ग्लो और बॉडी को जरूरी न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्व) मिलते हैं। IV ड्रिप के जरिए ये न्यूट्रिएंट्स सीधा बॉडी की वेंस में जाते हैं और शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
इस IV ट्रीटमेंट में ड्रिप के जरिए शरीर तक जरूर पोषक तत्वों को पहुंचाया जाता है। इस इन्फ्यूजन में 20 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है।
कैसे करती है इंट्रावेनस (IV) विटामिन थेरेपी काम?
हैंगओवर या पेट के फ्लू से राहत पहुंचाती है
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है
शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।
शरीर में तुरंत ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है।
एजिंग को रोकने और उम्र बढ़ने से लड़ने में मदद करती है।
त्वचा को फ्लेक्सिब बनाए रखने और ग्लो लाने के लिए।
त्वचा को अंदर से पोषण देने और सुंदरता बढ़ाने के लिए।
विटामिन और मिनरल की कमी दूर करने के लिए।
इन लोगों को लेने से करना चाहिए परहेज
आईवी ट्रीटमेंट स्किन में चमक लाने, वेट लॉस और हेयर ग्रोथ के लिए करवाया जाता है. लेकिन इसके कई सारे नुकसान भी हैं। दिल के मरीज, किडनी की समस्या से ग्रसित व्यक्ति, ज्यादा शराब पीने वाला व्यक्ति और हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को में इसके नुकसान हो सकते हैं। डॉक्टर किसी इंसान की स्थिति की जांच करने के बाद ही इस ट्रीटमेंट को करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
