Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hariyali Teej Makeup : शादी के बाद पहली तीज पर ऐसे करें मेकअप, हर कोई करेगा तारीफ
Hariyali Teej Makeup : शादी के बाद अगर पहली तीज है तो मेकअप भी खास होना चाहिए। जिससे कि आप सबसे अलग दिखें। आखिर हर किसी की नजर तो आप पर ही टिकी रहेगी कि नई नवेली दुल्हन ने पहली तीज पर कैसे लग रही है? इस खास दिन पर मेकअप भी तो खास होना ही चाहिए। तो इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए इन मेकअप टिप्स को जरूर फॉलो करें।

अच्छे से करें क्लीजिंग
किसी भी तरह के मेकअप को करने से पहले क्लींजिग बेहद जरूरी है। जिससे कि स्किन साफ हो जाए। साथ ही मेकअप करने से पहले बर्फ को चेहरे पर मलें। इससे मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहेगा।
वाटरप्रूफ मेकअप का करें इस्तेमाल
हरियाली तीज के समय अक्सर बरसात होती रहती है। जिससे नमी और पसीना बहुत होता है। इसलिए जब भी मेकअप करें तो वो वाटरप्रूफ हो। जिससे कि स्किन खूबसूरत दिखे। साथ ही इस बार तीज पर हल्के और नेचुरल मेकअप को चुनें। क्योंकि न्यूट्रल मेकअप ट्रेंड में है।

ब्लश और हाईलाइटर जरुर लगाएं
साथ ही बेस फाउंडेशन को हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही चुनें। इससे आपका रूप निखर कर आएगा। साथ ही इन दिनों ब्लश और हाईलाइटर की मदद से चेहरे को परफेक्ट लुक दें। ब्लश को चुनते समय अपनी स्किन टोन का ध्यान रखें। अगर वार्म स्किन टोन है तो पिंक के डार्क शेड को चुनें। वहीं कूल स्किन टोन के लिए लाइट कलर के ब्लश खूबसूरत लुक देंगे।
काजल और आईलाइनर से आंखों को बनाएं अट्रेक्टिव
आंखों को काजल और आईलाइनर की मदद से बड़ा बनाएं। आईशैडो भी लगाए तो लाइट शेड को ही चुनें। इसके साथ लिपस्टिक के हल्के कलर को चुनें। इससे परफेक्ट लुक मिलेगा। अगर ब्राइट कलर की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो आंखों पर हल्का मेकअप करें। साथ ही बिंदी और सिंदूर को डार्क रखें। इससे आपका पूजा के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक में दिखेंगी।
कैसा हो हेयरस्टाइल
जैसा कि ऊपर बताया कि बारिश के मौसम में चिपचिपापन ज्यादा रहता है, तो आप बालों में बन बनाकर उसमें गजरा लगाकर और सुहागन का प्रतीक सिंदूर मांग में भरकर तीज का लुक पूरा कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
