Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Split Ends Home Remedies: दोमुंहे बालों के कारण हेयर ग्रोथ हो गई है कम, ट्राई करें ये DIY हेयर मास्क
जब भी बात ब्यूटी केयर की आती है तो इसमें आपकी स्किन के साथ बालों की देखभाल भी शामिल हो जाता है। बालों के बिना किसी भी महिला या लड़की की सुंदरता अधूरी ही रहती है। महिलाएं अपने बालों की देखभाल के लिए कई उपाय आजमाती हैं। लेकिन प्रदुषण, केमिकल जैसे कारकों के कारण बाल ड्राई होने के साथ दोमुंहे भी हो जाते हैं।
दोमुंहे बालों की समस्या महिलाओं में बहुत आम है। लेकिन इससे निपटने के लिए वो अक्सर महंगे-महंगे सैलून में स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पान के लिए हेयर कट लेते हैं। लेकिन कुछ घरेलु उपाय अपनाकर आप इन दोमुंहे बालों से घर में ही छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको बालों से स्प्लिट एंड्स हटाने के लिए कुछ DIY हेयर मास्क रेसिपी के बारे में बताते हैं।

1. एवोकाडो हेयर मास्क
सामग्री
* एवोकाडो - 1 पका हुआ
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. एवोकाडो हेयर मास्क बनाने के लिए बसे पहले एवोकाडो को काटकर उसके बीज को निकालकर गूदे को एक बाउल में रख दें।
2. अब इस बाउल में शहद, जैतून का तेल और नारियल का तेल डालकर मिला दें।
3. इसके बाद ब्लेंडर की मदद से इन सभी सामग्री को अच्छे से मैश करें।
4. अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं, स्कैल्प से लेकर अपने बालों के आखिर तक इस पेस्ट को लगाएं।
5. पेस्ट को अपने बालों में लगाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
6. अब अपने बालों को शैम्पू की मदद से नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
मास्क लगाने के फायदे
एवोकैडो हेल्दी फेट और विटामिन का एक बड़ा स्रोत होता है जो बालों को पोषण और मजबूती देने में मदद करता है। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है जो बालों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जबकि जैतून का तेल और नारियल का तेल बालों की जड़ों से मरम्मत करने का काम करता है और दोमुंहे बालों को रोकने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता हैं।
2. अंडा और दही हेयर मास्क
सामग्री
* अंडा - 1
* दही - 1/4 कप
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. अंडा और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में अंडे को फोड़ दें।
2. इसके बाद अंडे को झागदार होने तक अच्छे से फेंटें।
3. अब इस झागदार अंडे में दही और शहद मिला दें।
4. अंडे के इस हेयर मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह से मसाज करें।
5. इसके बाद आधे घंटे के बाद अपने बालों को शैम्पू और नॉर्मल पानी से धो लें।
मास्क लगाने के फायदे
अंडा प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जबकि दही में लैक्टिक एसिड होता है जो एक्सफोलिएट करने और स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने का काम करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
