Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
भारती सिंह काले बालों के लिए अजमाती है दादी-नानी का नुस्खा, हेयरकलर से भी ज्यादा काले हो जाएंगे बाल
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपने सफेद बालों को काला रखने के लिए एक देसी नुस्खा साझा किया है। उन्होंने वीडियो में बताया कि वह बालों पर केमिकल कलर का इस्तेमाल नहीं करतीं। इसके बजाय, वह आंवला, मेथी और भृंगराज का एक प्राकृतिक मिश्रण तैयार करती हैं।
आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन C होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और रंगत को बनाए रखता है। मेथी से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, वहीं भृंगराज बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है।
भारती ने इस मिश्रण को नियमित रूप से अपने बालों में लगाने की सलाह दी है, जिससे बाल काले और स्वस्थ रहते हैं।

काले बालों के लिए ये हेयरपैक लगाती है भारती सिंह
बालों को काला और स्वस्थ रखने के लिए भारती सिंह एक खास देसी नुस्खा अपनाती हैं, जिसमें निम्नलिखित चीजें शामिल हैं:
एलोवेरा - यह बालों को पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है।
कॉफी - कॉफी का उपयोग बालों में प्राकृतिक शाइन लाने और काले रंग को बनाए रखने के लिए किया जाता है।
चाय पत्ती का पानी - यह बालों को काला करने में मदद करता है और उनमें गहराई लाता है।
अंडा - अंडा बालों को प्रोटीन और नमी देता है, जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं।
मेहंदी - यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें सिल्की और शाइनी बनाती है।
इन सब चीजों को मिलाकर भारती एक प्राकृतिक हेयर पैक तैयार करती हैं, जिससे उनके बाल स्वस्थ और काले रहते हैं।
ऐसे तैयार करती हैं ये हेयरपैक
भारती सिंह के देसी नुस्खे से बालों को काला करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें मेहंदी, एलोवेरा, कॉफी, चाय पत्ती का पानी और अंडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान दें कि भारती ने सामग्री की मात्रा का जिक्र नहीं किया है, तो आप इन्हें अपनी जरूरत अनुसार ले सकते हैं। इस मिश्रण को एक रात के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन देखेंगे कि मेहंदी काली हो गई है। अब इसे अपने बालों पर अच्छे से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
लगभग एक घंटे बाद बालों को धो लें और फिर देखें कैसे आपके बाल भी भारती सिंह की तरह काले और चमकदार हो जाएंगे। यह प्राकृतिक नुस्खा हेयर कलर से ज्यादा असरदार साबित हो सकता है, खासकर लोहे की कड़ाही में भिगोकर इस्तेमाल करने पर।



Click it and Unblock the Notifications
