Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
सर्दियों में हेयरफॉल से हैं परेशान, सरसों के तेल में इस एक चीज को मिलाकर लगाने से मिलेगा इलाज
सर्दियों में हेयरफॉल की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन महंगे शैंपू या सीरम खरीदने के बजाय घर में रखे इस मामूली से तेल का इस्तेमाल करें।
भारतीय घरों में सालों से दादी-नानी बच्चों की मालिश सरसों तेल से करती आ रही हैं, और यह बालों की देखभाल के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सरसों तेल बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है।
यदि इसमें आंवला मिलाकर लगाया जाए, तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। आंवला बालों को मजबूत बनाता है, जबकि सरसों तेल पोषण और नमी प्रदान करता है। इस लेख में हम बालों में सरसों तेल और आंवला लगाने के अद्भुत फायदों पर चर्चा करेंगे। आइए जानें इसके लाभ।

सफेद बालों की समस्या से बचाएं
कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए सरसों तेल और आंवला का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है। सप्ताह में दो बार सरसों तेल में आंवला रस मिलाकर बालों में लगाएं। यह बालों को पोषण देकर सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद करता है और शर्मिंदगी से राहत दिलाता है।
बालों का झड़ना रोकें
झड़ते बालों को रोकने के लिए सरसों तेल और आंवला का मिश्रण उपयोगी है। आंवला में मौजूद विटामिन C बालों को पोषण देता है, जबकि सरसों तेल बालों में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। इस मिश्रण को सप्ताह में 2-3 बार लगाने से झड़ते बालों की समस्या कम होती है और बाल मजबूत और घने बनते हैं।
स्कैल्प रहेंगे स्वस्थ
सरसों तेल और आंवला के मिश्रण में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका नियमित उपयोग डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है और स्कैल्प की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत और संक्रमण मुक्त रहती हैं।
कैसे करें आंवला और सरसों तेल का प्रयोग?
बालों की समस्याओं के लिए आंवला और सरसों तेल का मिश्रण बेहद फायदेमंद है। इसके लिए सूखे आंवला को पीसकर सरसों तेल में मिलाएं और इसे 2-3 दिन तक रख दें। तैयार मिश्रण को सप्ताह में 2-3 बार बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाएं। इसे 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। यह बालों को पोषण देने के साथ उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है और समस्याएं, जैसे डैंड्रफ और झड़ते बालों को कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications