Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Home Remedies For Greasy Hair: चिपचिपे और ऑयली बालों से हो गए परेशान, बस इन उपायों से पाएं छुटकारा
क्या आप आपके बाल चिपचिपे हो गए है और आप परेशान हैं? गर्मियों में अक्सर बाल ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं। कई बार तनाव, मासिक धर्म, गर्भावस्था या हार्मोनल दवा जैसे कई कारणों की वजह से भी कुछ लोगों के स्कैल्प से ज्यादा तेल निकलता है।
चिपचिपे बालों की वजह से जड़ों में गंदगी जमा हो जाती हैं और जिसकी वजह से खुजली और रूसी जैसी समस्याएं होने लगती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो आपके बालो से चिपचिपाहट और ऑयली स्कैल्प से राहत देंगे।

नींबू का रस निकालें
चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का उपयोग सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। नींबू का रस अम्लीय होता है। इसलिए यह ग्रीसी बालों पर अच्छा काम करता है और यह एक बेहतरीन डैंड्रफ बस्टर की तरह काम करता है। एक कप पानी में 2 बूंद नींबू का रस मिलाकर, इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 10 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा
बालों की जड़ों का अतिरिक्त तेल और जमी हुई मैल को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करें। बेकिंग सोडा एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है और इसके शोषक गुण आपके बालों से चिपचिपापन निकाल देगा। 2-3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में पानी डालें। इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर मलें। इसे 15 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा
एलोवेरा सबसे अच्छा हेयर रिपेयरिंग मास्क है। यह आपके स्कैल्प की मरम्मत करने के साथ ही ड्रैंडफ कम करता है। इसके अलावा बालों के विकास को बढ़ावा देता है और आपके बालों को चिकना और चमकदार बनाता है। यह तैलीय बालों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों के साथ 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। अच्छे से मसाज करें और 15 मिनट बाद धो लें।
सेब के सिरके
सेब के सिरके के कसैले गुण आपके बालों को अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिलाएंगे। अपने स्कैल्प पर सेब के सिरके का उपयोग करने के लिए एक लीटर पानी में एक कप सिरका मिला लें और फिर इसका उपयोग अपने बालों को धोने के लिए करें। इसके बाद बालों को नेचुरल हवा में सुखाएं।

मुलतानी मिट्टी
बालों से अत्यधिक तेल को सोखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क तैयार करने के लिए आधा कप मुल्तानी मिट्टी को थोड़े से पानी में मिलाएं और इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें और फिर इसे पूरे बालों और जड़ों पर लगाएं। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
