Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hair Spa At Home: सॉफ्ट और सिल्की बाल पाने के लिए घर पर इस तरह करें स्टेप बाय स्टेप हेयर स्पा
गर्मी के मौसम में स्किन के साथ हेयर केयर भी बहुत जरूरी होता है। पसीने और धूप के कारण बाल काफी डैमेज हो जाते हैं, जिस कारण वो टूटने और झड़ने लगते हैं। लेकिन बीजी शेड्यूल के कारण आप बालों की सही केयर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पार्लर जाकर हेयर स्पा लेने के लिए भी समय निकालने काफी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं पार्लर में हेयर स्पा कई बार महंगा भी पड़ सकता है।
अगर आपके बाल भी डैमेज हो रहे हैं और आप उनकी सही से केयर नहीं कर पा रहे है तो आज हम आपके लिए घर पर ही स्टेप बाय स्टेप हेयर स्पा करने का तरीका लेकर आए हैं। जिससे आप घर पर ही अपने बालों को स्पा दे सकते हैं। हेयर स्पा आपके बालों को नमी देने का एक अच्छा और आरामदायक तरीका है। तो आइए जानते हैं घर पर हेयर स्पा करने का सही तरीका-

घर पर स्टेप बाय स्टेप हेयर स्पा का तरीका
स्टेप 1
हेयर स्पा करने के लिए सबसे पहले स्कैल्प की मसाज जरूरी है। इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच नारियल या जैतून का तेल लेकर गर्म कर लें। लेकिन ध्यान रहे तेल इतना ही गर्म हो जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकें। इसके बाद अपने स्कैल्प और बालों में तेल अच्छे से लगाएं और थोड़ी देर स्कैल्प मसाज करें। यह आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
स्टेप 2
स्कैल्प मसाज करने के बाद एक तौलिया लेकर उसे गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे निचोड़ कर इसका पानी निकाल लें और फिर इससे अपने सिर और बालों को पूरी तरह तौलिया में लपेट लें।
10 मिनट के लिए तौलिये को अपने बालों में लपेट कर ही रखें। तौलिए की गर्मी तेल को आपके बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करेगी। अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई है तो तौलिया को बालों में 20 मिनट तक बंधा रहने दें।
स्टेप 3
इस स्टेप में अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। बालों से तेल साफ करने के लिए आप शैम्पू का भी इस्तेमाल करें। अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई हैं तो आप बालों में कंडीशनर भी लगा सकते हैं।
स्टेप 4
बालों को वॉश करने के बाद आप अपने बालों में हेयर मास्क लगाएं। आप चाहे तो घर पर तैयार हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर मार्केट से लाए हुए हेयर मास्क को भी अपने बालों में लगा सकती है।
स्टेप 5
बालों में हेयर मास्क लगाने के बाद इसे शावर कैप या तौलिया से ढक लें। बालों को शॉवर कैप से ढकने से न सिर्फ आपके बाल साफ रहेंगे, बल्कि यह आपके स्कैल्प से गर्मी को रोकने में भी मदद करेगा और मास्क को अधिक प्रभावी बना देगा।
स्टेप 6
15 से 20 मिनट तक बालों में इस हेयर मास्क को लगाने के बाद अपने बालों को हल्के शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।
स्टेप 7
अपने बालों को थपथपाकर तौलिए की मदद से सुखाएं। बालों को नेचुरल तरीके से सुखने दें। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि उससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
