Latest Updates
-
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम
गर्मी में टूटते बालों की बढ़ती समस्या से हो गए हैं परेशान, एक बार जरूर ट्राई करें ये होममेड नेचुरल शैंपू
महिला हो या फिर पुरुष किसी को भी बालों का झड़ना पसंद नहीं होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
महिलाओं के बाल पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बड़े होते हैं, इसलिए बाल झड़ने की समस्या से भी सबसे ज्यादा महिलाएं ही जुझती हैं। ज्यादा बाल झड़ने से अक्सर गंजेपन की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए आप घर पर ही नेचुरल शैंपू तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं एलोवेरा और करी पत्ते से घर पर नेचुरल शैंपू तैयार करने का आसान तरीके के बारे में।

DIY नेचुरल शैंपू रेसिपी
सामग्री
* करी पत्ता - 20
* एलोवेरा - 2 चम्मच
* नेचुरल बेबी सॉप - 2 चम्मच
बनाने की विधि
1. इस नेचुरल शैंपू को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप पानी लेकर गर्म कर लें।
2. फिर इसके बाद करी पत्तों को पानी में रात भर भिगोकर छोड़ दें।
3. सुबह करी पत्ते से पानी को छलनी की मदद से एक बर्तन में अलग कर लें।
4. अब इस पानी में एलोवेरा जेल, और बेबी सॉप मिला दें।
5. इसके बाद आप आइस क्यूब ट्रे लेकर उसमें इस मिश्रण को डाल कर फ्रिजर में जमने के लिए रखे दें।
6. आपका हेयर फॉल के लिए नेचुरल शैंपू तैयार है।
7. इस क्यूब को अपने बालों पर लगाएं और झड़ते बालों से छुटकारा पाएं।
फायदे
करी पत्ता
करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करते हैं, और डेड बालों के रोम को भी हटाते हैं। यह बालों के झड़ने और बालों को पतला होने से भी रोकने में मदद करता है।
एलोवेरा
एलोवेरा आपके बालों को जड़ों से मजबूती देने में मदद करत है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ बाल लंबे बल्कि चमकदार भी बनते हैं। एलोवेरा में मौजूद औषधिय गुण आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम कर सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











