Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Summer Hair Care Tips: गर्मी में धूप और पसीने से बाल हो गए हैं ड्राई और बेजान, इन टिप्स को करें फॉलो
गर्मी के मौसम ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसका असर हमारे हेल्थ, स्किन और बालों पर भी नजर आ रहा है। सूरज से निकलने वाली यूपी किरणें आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं गर्मी में पसीना होने के कारण अक्सर आपके बाल डैमेज होने लगते हैं।
गर्मी के मौसम में बालों का ड्राई, बेजान होना और टूटना काफी आम हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि गर्मी के मौसम में आप अपने बालों की ज्यादा केयर करें। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप गर्मी के मौसम में भी अपने बालों की अच्छे से केयर कर पाएंगे।

गर्मी में बालों के ऐसे करें केयर
1. अपने बालों को करें क्लीन
गर्मी के मौसम में पसीना और तेल आपके स्कैल्प पर जम जाता हैं, जिसके कारण स्कैल्प में डैंड्रफ और खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने बालों को नियमित रूप से शैम्पू करें और उन्हें साफ रखें। अपनी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने के लिए गुनगुने पानी से बाल धोएं।
2. बालों को रखें हाइड्रेटेड
भरपूर मात्रा में पानी पीने से न केवल आप हाइड्रेटेड रहते हैं बल्कि आपके बाल भी हेल्दी रहते हैं। ज्यादा पानी पीने से आपके बाल मॉइस्चराइज़ रखने में भी मदद मिलती है।
3. बालों को करें डीप कंडीशनिंग
गर्मी की गर्माहट आपके बालों को बेजान बना सकती है। जिससे निपटने के लिए आप हफ्ते में कम से कम एक बार अपने बालों को डीप कंडीशनिंग जरूर करें। इसके लिए आप बालों में ऑयल या हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
4. बालों को धूप के संपर्क में लाने से बचें
सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपके बालों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। जिसके कारण आपके बाल ड्राई और फिजी हो सकते हैं। अपने बालों को धूप से बचाने के लिए घर से बाहर निकलते समय आप टोपी या दुपट्टे से बालों को जरूर ढके।
5. हीट स्टाइलिंग टूल्स से करें बचाव
गर्मी के मौसम में आपके बालों को हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे ब्लो ड्रायर, फ्लैट आयरन और कर्लिंग आयरन से नुकसान पहुंच सकता है। गर्मी के महीनों के दौरा2. न इन उपकरणों से बचें और इसके बजाय अपने बालों को हवा में सुखाने की कोशिश करें।
6. बालों को रेगुलर ट्रिम करें
हेल्दी बालों को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बाल कटवाना जरूरी है। आप हर दूसरे महीने में अपने बालों को ट्रिम कराएं। ऐसा करने से आप दोमुंहे बाल और टूटने की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।
7. सही हेयरस्टाइल को चुनें
ऐसा हेयरस्टाइल चुनें जो गर्मी के मौसम में आपके बालों को नुकसान न पहुंचा सकें। आप ढीला बन या चोटी जैसे हेयर स्टाइल को चुन सकती है। ऐसे हेयर स्टाइल आपके बालों को गर्दन से दूर रखने में मदद करते हैं और पसीने को जमा होने से भी रोकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
