Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Summer Nail Care Tips: गर्मी के मौसम में धूप से नाखूनों की खो गई है खूबसूरती, इन टिप्स की मदद से करें केयर
लंबे, अच्छे और सुंदर नाखून किसे पसंद नहीं होते हैं? लेकिन गर्मी के मौसम में नाखूनों की ज्यादा केयर करना जरूरी हो जाता है। गर्मी में हमें यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि हम अपने नाखूनों को हेल्दी रखते हुए उनकी अच्छे से देखभाल करें।
नाखूनों की स्वच्छता बनाए रखना भी हम सभी के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि गर्मी में ज्यादा पसीना आने से संक्रमण पैदा करने वाले फंगस आपके नाखूनों को खराब कर सकते हैं। सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणें भी आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं होती है। जिस कारण वो अक्सर अपने नाखूनों को धूप से बचाना भूल जाते हैं। खारे पानी से भी आपके नाखून खराब हो सकते हैं। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो कर गर्मी में भी अपने नाखूनों की सुंदरता बरकरार रख सकते हैं।

गर्मी में नाखूनों की केयर करने के टिप्स
1. नाखूनों को रखें क्लीन और ड्राई
गर्मी के समय हम अक्सर अपना ज्यादा समय पानी में गुजारना पसंद करते हैं। नहाना, बार-बार हाथ धोना, पूल में तैरना, समुद्र के पास समय गुजारना, गर्मी के मौसम में काफी आम है। लेकिन इससे हमारे नाखूनों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप अपने नाखूनों के नीचे बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने से रोकने के लिए उन्हें साफ और सूखा रखें।
2. नाखूनों को ट्रिम करें
अपने नाखूनों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए रेगुलर रूप से नाखूनों को ट्रिम करना जरूरी है। अपने नाखूनों को सीधे ट्रिम करने के लिए एक तेज नेल क्लिपर का उपयोग करें, फिर उन्हें मनचाहे आकार में फाइल कर दें।
3. दस्ताने पहनें
अगर आप गर्मी के मौसम में गार्डनिंग कर रहे हैं या अन्य कोई काम कर रहे हैं तो अपने नाखूनो को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए हाथों में दस्ताने पहने। यह आपके नाखूनों को गंदगी, खरोंच और अन्य नुकसान से बचाने में मदद करेगा।
4. नाखूनों को करें मॉइस्चराइज
रूखे क्यूटिकल्स से हैंगनेल में दर्द और अन्य नाखूनों की समस्या बढ़ सकती है। अपने क्यूटिकल्स को मॉइस्चराइज रखने के लिए नियमित रूप से क्यूटिकल ऑयल या क्रीम का इस्तेमाल करें।
5. सनस्क्रीन लगाएं
नाखूनों पर रेगुलर सनस्क्रीन लगाएं। ऐसा करने से ना सिर्फ आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं आपके नाखूनों में पीलेपन की समस्या भी नहीं आएगी।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
