Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
Curd Benefits For Skin : दही खाने के फायदे तो हम सब ही जानते हैं। गर्मियां आते ही दही की ठंडी-ठंडी छाछ और लस्सी पीने का मजा ही कुछ और होता है। दही न सिर्फ सेहत के बल्कि स्किन केयर के लिए भी कमाल की चीज है।
दही में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपके चेहरे को गर्मियों में 100 तरह की स्किन प्रॉब्लम से बचाता हैं। दही चेहरे को हाइड्रेड रखने के साथ ही मॉइश्चराइज करता है इसके अलावा चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी अपनी स्क्नि केयर में दही का इस्तेमाल करती हैं।

आइए जानते हैं स्किन केयर में दही को लगाने के फायदे और कैसे इसे अप्लाई करें।
मुंहासे हटाए
दही में विटामिन सी होता है जो मुंहासों की समस्या को कम करता है। इससे चेहरे सूजन भी कम होती है। इसके अलावा मुंहासे भी जल्दी खत्म हो जाते हैं। दही में मौजूद गुड फैट एंटी एजिंग की तरह चेहरे पर काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने एजिंग और रिंकल्स को चेहरे से कम करता है।
स्कीन के लिए बेस्ट क्लीजिंग
दही में भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो त्वचा की गहराई तक जाकर क्लीजिंग करता हैं और उसमें गंदगी निकालकर चेहरे को चमकदार बनाता है। सनबर्न या पिग्मेंटेशन के कारण झुलसी हुई स्किन पर दही लगाने से निखार लौट आता है।
स्किन को नमी मिलती
जिन लोगों की स्किन ड्राय हैं। उन्हें गर्मियों में चेहरे पर दही जरुर लगानी चाहिए। दही में मौजूद मॉइश्चराइजर एजेंट चेहरे को भरपूर पोषण देकर बेजान और सूखे चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाती है।

ऐसे करें अप्लाई ( How to apply)
दही को आप स्किन केयर रुटीन में कई तरीको से इस्तेमाल कर सकती है। रोजाना इन तरीकों से चेहरे पर दही लगाने से चेहरा क्लीन एंड क्लीयर तो बनता है और चांदी सी चमक भी आ जाती है। -
- रुखी त्वचा के लिए एक कटोरी में दो चम्मच दही लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को बनाकर चेहरे और गर्दन पर अच्छे से मल लें।
- इसके अलावा टैनिंग और सनबर्न से झुलसी त्वचा पर रंगत लाने के लिए दही के साथ बेसन का लेप बनाकर चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। फिर 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
- दही में एक चुटकी हल्दी डालकर लगाने से इससे चेहरा ग्लो करता है और साथ ही मुंहासे भी कम होते हैं। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफलेमेटरी गुण मौजूद होते हैं चेहरे से सारी गंदगी खींचकर मुंहासों की समस्या खत्म कर चेहरे को साफ सुथरा रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
