Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
Summer Skin Care Tips: गर्मी में टैनिंग से चेहरा हो गया है बेरंग, चाय की पत्ती से बनाएं ये DIY फेस मास्क
इन गर्म हवाओं और तेज धूप से हम चाहे कितना ही अपने आपको ढककर रखें, लेकिन इसके बाद भी शरीर और चेहरे के कुछ हिस्सों पर टैनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको इन जिद्दी सन टैन की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। जब आपकी स्किन सूरज की रोशनी के संपर्क में रहती है तो यह मेलेनिन को बढ़ाता है, जो आपकी स्किन पर टैनिंग की समस्या को बढ़ा सकता है।
गर्मी में टैनिंग की समस्या और बड़े पोर्स को बंद करने के लिए अक्सर हम मार्केट में मिलने वाले सनस्क्रीन और अन्य फेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपके एक टिकाऊ और घरेलू DIY फेस मास्क की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसके यूज से आप स्किन टैनिंग को रिमूव कर सकते हैं और चेहरे पर बढ़े पोर्स को भी बंद करने में मददगार है।

DIY फेस मास्क रेसिपी
सामग्री
* आटा - 2 चम्मच
* ग्रीन टी - 1 चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
* कच्चा दूध
बनाने की विधि
1. सन टैनिंग के लिए फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में ऊपर बताई सभी सामग्री को एक साथ डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. जब आपका पेस्ट तैयार हो जाएं तो इसे फ्रिज में 15 मिनट के लिए रख दें।
3. इसके बाद इसे अपने फेस पर अच्छे से अप्लाई करें। लेकिन ध्यान रहें अपने हाथों पर पैच टेस्ट करना न भूलें।
4. फिर 2 से 3 मिनट तक सर्कुलेशन मोशन में स्क्रब करें।
5. 10 मिनट तक अपने फेस पर लगा रहने दे। पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।
6. अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।
फेस पैक लगाने के फायदे
1. सन टैनिंग से मिले छुटकारा
2. पोर्स को बंद करने में मददगार
3. ब्लैक हेड्स को निकालने में फायदेमंद
4. ड्राई डेड स्किन को करें रिपेयर
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
