Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
गर्मी में बॉडी को रखना है हेल्दी और रिलेक्स, घर पर इस तरह करें स्पा
गर्मी में हम सभी को अपनी बॉडी को रिचार्ज करनी की जरूरत होती है। ऐसे गर्म मौसम में खुद को रिलेक्स करने और बॉडी को रिफ्रेश करने के लिए होम स्पा से बेहतर क्या हो सकता है।
होम स्पा आपके लिए उतनी ही आरामदायक और अच्छा साबित हो सकता है जितना किसी महंगी जगह पर जाकर स्पा लेना। होम स्पा के लिए आप एक ऐसा दिन चुने जब आपको कोई भी काम न हो कुछ घंटे आप खुद के लिए निकाल सकें। इस समय अपना फोन साइड रखें और अपने दिन को बेहतर बनाएं। तो आइए जानते हैं घर पर स्पा करने के सही तरीके के बारे में...

1. मूड करें सेट
होम स्पा में अपनी बॉडी को रिलेक्स करने के साथ आप अपने मूड को भी रिफ्रेश करते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अपने रूम के दरवाजे को बंद करके हल्की लाइट में अपनी पसंद की फ्रेगनेंस केंडल्स जलाएं और अपने पसंद के गाने चलाएं। लेकिन ध्यान रहे कोई दुख भरा या सीरियस गाना सुनने से बचें।
2. स्किन करें तैयार
अब अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें। ऐसा करने से आपके शरीर से गंदगी, एक्सट्रा ऑयल, डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। आप किसी अच्छे ब्रांड के बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें या फिर घर पर ही बॉडी स्क्रब तैयार करें। इसके बाद अपने चेहरे को स्टीम करें। स्किन को स्टीम करने से आपकी त्वचा मुलायम, हाइड्रेट और डिटॉक्स होती है। आप स्टीमर में अपनी पसंद का कोई भी एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं।
3. स्किन मसाज
इस गर्मी में बॉडी मसाज से बेहतर क्या हो सकता है। आप होम स्पा के इस स्टेप में अपने किसी फैमिली मेंबर या दोस्त की मदद ले सकते हैं। स्किन की मालिश करने के लिए आप उंगलियों का इस्तेमाल करें। फेशियल मसाज आप सर्कुलेशन मोशन में करें। ऐसे करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
4. बॉडी वॉश और फेस मास्क
अब अपनी बॉडी को बॉडी वॉश से क्लीन करें। ऐसा बॉडी वॉश चुने जिसमें विटामिन सी, जैतून का तेल और शीया बटर जैसी सामग्री से भरपूर हो। इस दौरान अपने चेहरे पर अपने पसंद का फेस मास्क लगाएं।
5. स्कैल्प स्क्रब ट्राई करें
डिटॉक्सिफाइंग स्कैल्प स्क्रब एक ही समय में आपके लिए सुपर रिलैक्सिंग और अच्छा साबित हो सकता है। यह आपके बालों से गंदगी, तेल और अन्य केमिकल को निकालने में मदद करता है। आप होममेड या मार्केट से लाकर अपनी पसंद के हेयर मास्क को सिर में लगाएं। और एक बेहतरीन बाथ लें।
6. चिकनी चीजें खत्म
अब जब आपकी स्किन पूरी तरह एक्सफोलिएट हो गई है। अब आप अपनी बॉडी पर वैक्स करें। आप वैक्सिंग क्रीम, रेजर, या होट वैक्स से अपनी बॉडी को क्लिन कर सकती है। वैक्स करने के बाद अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूले।
7. लिप्स को न करें नजरअंदाज
इस पूरे प्रोसेस में अपने लिप्स की केयर करना न भूले। अपने होंठो को पोषण देने के लिए आप लिप पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ताकि होम स्पा के आखिर में आपको चमकती स्किन के साथ खूबसूरत होंठ भी मिल सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
