Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में अपनी स्किन के निखार को रखना है बरकरार, इस मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन को करें फॉलो
हम सभी के लिए हमारी स्किन काफी अहम रखती है। इस कारण हम सभी अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए इसकी अच्छे से देखभाल करते हैं। गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। इन गर्म हवाओं के प्रकोप के कारण हमारी स्किन काफी डैमेज हो सकती है।
गर्मी हमारी स्किन के लिए किसी चुनौतीपूर्ण मौसम से कम नहीं है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी हमारी स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। ऐसे में हमारी स्किन को किसी भी तरह के ब्रेकआउट से बचाने के लिए आप अपने स्किनकेयर में इस मॉर्निंग रूटीन को शामिल कर सकते हैं।

गर्मी में स्किनकेयर मॉर्निंग रूटीन
1. फेस क्लींजिंग
गर्मी के मौसम में सबसे पहले सुबह अपने स्किन से किसी भी तरह की गंदगी और तेल को हटाने के लिए चेहरे को फेस वॉश की मदद से क्लीन करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप फोमिंग क्लींजर का यूज कर सकती हैं या अगर आपकी स्किन ड्राई है तो क्रीम वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें।
2. टोनिंग
स्किन को क्लींजिंग करने के बाद अपनी स्किन के पीएच स्तर को संतुलित करने के लिए टोनर का उपयोग करें किसी भी तरह की बची गंदगी को दूर करने की कोशिश करें। अपनी स्किन के लिए ऐसे टोनर को चुनें जिसमें तेल उत्पादन को नियंत्रित करने और पोर्स को कम करने में मदद करने की क्षमता हो।
3. मॉइस्चराइजर
गर्मियों के दौरान, अपनी स्किन को ड्राईनेस से बचाने के लिए और धूप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। अपनी स्किन को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए एसपीएफ युक्त मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ताकि सूरज की रोशनी से स्किन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकें।
4. आई क्रीम
गर्मी में स्किनकेयर के साथ आई केयर करना भी बहुत जरूरी होता है। अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों से बचाने के लिए अपनी आंखों के आसपास आई क्रीम का लगाएं।
5. लिप बाम
स्किन के साथ गर्मियों में होठों की केयर करना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने होठों को भी मॉइस्चराइज करें। अपने होठों को धूप से बचाने और उन्हें मुलायम बनाए रखने के लिए उन पर लिप बाम लगाएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
