Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
धूप ने माथे का रंग कर दिया पूरी तरह काला, इन उपायों से Forehead Tanning से पाएं छुटकारा
इस भीषण गर्मी और तेज धूप में स्किन की केयर कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। धूप के कारण हमारे शरीर के खुले अंगों पर टैनिंग की समस्या आम हो जाती है। लेकिन आपके चेहरे पर सबसे ज्यादा टैनिंग माथे पर नजर आती है, जिसके कारण आपके चेहरे की खूबसूरती ही पूरी तरह से खो जाती है। कई तरह के स्किन केयर, सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बाद भी आप अपने माथे के कालेपन को दूर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ होम रेमेडी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप माथे की टैनिंग को आसानी से रिमूव कर सकते हैं।

माथे की टैनिंग रिमूव करने के टिप्स
1. नींबू का रस टैनिंग करेगा दूर
माथे की टैनिंग को दूर करने के लिए फ्रेस नींबू के रस को रुई की मदद से अपने माथे पर लगाकर लगभग 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। नींबू के रस में प्राकृतिक गुण होते हैं जो त्वचा को हल्का करने और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं।
2. टमाटर का पेस्ट
माथे के कालेपन यानि टैनिंग को कम करने के लिए आप लाल टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपको टमाटर को ब्लेंड करके पेस्ट बनाना है। फिर पेस्ट को अपने माथे पर लगाएं और इसे धोने से पहले 20 मिनट के लिए छोड़ दें। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक एसिड होते हैं जो स्किन को हल्का और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।
3. दही और हल्दी का मास्क
आपको बस दो बड़े चम्मच सादे दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाना है। फिर इस मिश्रण को अपने माथे पर लगाएं और इसे धोने से पहले 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। दही त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करती है, जबकि हल्दी में त्वचा में चमक लाने वाले गुण मौजूद होते हैं।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल आपकी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद करता है। आपको अपने माथे पर फ्रेस एलोवेरा जेल लगाकर धीरे से मालिश करना है। इसे 20 से 30 मिनट तक माथे पर लगा कर छोड़ दें और बाद में माथे को साफ पानी से धो लें। एलोवेरा में सुखदायक और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो टैनिंग को कम करने में भी मदद करते हैं।
5. खीरे के स्लाइस
आप ठंडे खीरे के स्लाइस को भी अपने माथे की टैनिंग को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे से आपकी स्किन को ठंडक मिलेगी और स्किन भी हाइड्रेट रहेगी, जो टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है।
नोट: इनमें से किसी भी उपाय को अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्किन समस्या होने से बचा सकें। इतना ही नहीं इस उपायों को करने के बाद कुछ घंटो तक धूप के संपर्क में जाने से भी परहेज करें।



Click it and Unblock the Notifications
