Latest Updates
-
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान
सनटैन कम करने के लिए बेसन में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, मिनटों में मिलेगी साफ और निखरी त्वचा
Sun Tanning Remedies: गर्मियों के मौसम में धूप, प्रदूषण और लगातार बाहर रहने की वजह से त्वचा पर टैनिंग होना एक आम समस्या है। खासकर चेहरा, गर्दन और हाथों की त्वचा जल्दी काली पड़ने लगती है, जिससे स्किन की नेचुरल चमक कम हो जाती है। ऐसे में, कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे डी-टैन प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में, अगर आप आसान और नेचुरल उपाय अपनाना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कुछ चीजें भी टैनिंग कम करने में मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसके नियमित इस्तेमाल से टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है -

बेसन और टमाटर से करें टैनिंग को दूर
टैनिंग को कम करने के लिए बेसन और टमाटर का मिश्रण काफी असरदार माना जाता है। दरअसल, टमाटर में मौजूद विटामिन-सी त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। वहीं, बेसन स्किन की गंदगी और डेड सेल्स हटाने में सहायक होता है। नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा और त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है।
कैसे तैयार करें यह फेस पैक?
इस घरेलू फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर का पल्प निकाल लें और उसे एक कटोरी में रखें। इसके बाद उसमें एक चम्मच बेसन मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें, ताकि इसे आसानी से चेहरे पर लगाया जा सके। जब पैक तैयार हो जाए, तो इसे ब्रश या उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे और टैनिंग वाली जगहों पर अच्छे से लगाएं। कुछ समय तक सूखने देने के बाद चेहरे को सामान्य पानी से साफ कर लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ और फ्रेश दिखने लगती
फेस पैक लगाने का सही तरीका
इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि धूल और ऑयल हट जाए। इसके बाद तैयार पैक को टैनिंग वाली जगहों पर समान रूप से लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट तक सूखने दें। जब पैक सूख जाए, तो चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। नियमित रूप से इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने से त्वचा की टैनिंग धीरे-धीरे कम हो सकती है और चेहरा ज्यादा साफ व फ्रेश नजर आने लगता है। खास बात यह है कि इसके लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
