Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
टैनिंग से बचने के लिए चेहरे के लिए क्या है बेस्ट सनस्क्रीन और सनब्लॉक? ये हैं दोनों में फर्क
Sunblock vs. sunscreen : मौसम का मिजाज बदल रहा है और धीरे-धीरे गर्मी का मौसम दस्तक देने लगा है। गर्मी के मौसम के साथ धूप की चुभन चेहरा का हाल बिगाड़ देती हैं।
सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें त्वचा को डैमेज कर देती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न , झाइयां, टैनिंग और कैंसर जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
चेहरे की सलामती के लिए कई डर्मेटॉलॉजिस्ट चेहरे पर सनस्क्रीन और सनब्लॉक यूज करने की सलाह देते हैं। सनस्क्रीन सूर्य की तेज और खतरनाक किरणों को फिल्टर करने का काम करती है, मतलब ये डायरेक्ट चेहरे पर पड़नी वाली सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से चेहरे को बचाती है। इसलिए चेहरे पर सनस्क्रीन या सन ब्लॉक लगाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
धूप में चेहरे को झुलसने से बचाने के लिए दोनों में से किसका इस्तेमाल करना चाहिए? आइए जानते हैं सनस्क्रीन या सन ब्लॉक में अंतर?

सनस्क्रीन
सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों को सनस्क्रीन फिल्टर करने का काम करती है। यह सूरज की खतरनाक पराबैंगनी किरणों को हमारे चेहरे पर डायरेक्ट आने से रोकती हैं। हालांकि सनस्क्रीन में सनब्लॉक की तुलना में स्थिरता थोड़ी कम होती है। यह क्रीम पसीना आने पर बह जाती है। इसका असर 3 से 4 घंटे ही होता है, ऐसे में इसे दोबारा लगाना पड़ता है। गर्मियों में टैनिंग और सनबर्न से बचन के लिए घर से बाहर निकलने से 15 मिनट पहले ही इसे अच्छे से स्किन पर अप्लाई जरुर करें।

सनब्लॉक
सनस्क्रीन की तुलना में सनब्लॉक ज्यादा इफेक्टिव होता है। सनब्लॉक कि बात करें तो यह सनस्क्रीन के कम्प्येर थोड़ा अलग होता है और मोटा होता है। स्किन पर अप्लाई करते ही यह एक मोटी परत बनाता है जिससे सूरज की किरणें सीधे त्वचा पर नहीं पड़तीं। इनमें मौजूद सइटेनियम डाइऑक्साइड या जिंक ऑक्साइड जैसे तत्व त्वचा पर प्रोटेक्शन लेयर बनाने का काम करती हैं।
अगर धूप में जाते ही आपकी स्किन जल्द ही सनबर्न हो जाती है या आपको क्रीम से एलर्जी हैं तो ऐसी सेंसेटिव स्किन के लिए, तो सनब्लॉक बेहतर विकल्प हैं। स्विमिंग करने वालों को सनबर्न से बचने के लिए सनस्क्रीन की बजाय सन ब्लॉक का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
डबल प्रोटेक्शन के लिए करें ये काम
अगर आप धूप से चेहरे को बचाने के लिए डबल प्रोटेक्शन के लिए सनस्क्रीन के साथ सनब्लॉक का भी इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा की बेहतर ढंग से रक्षा करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
