Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ग्लोइंग स्किन के लिए तापसी चेहरे पर लगाती हैं ये मामूली चीजें, आप भी कर सकती हैं फॉलो
Taapsee Pannu Skincare Routine : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी जल्द ही शादी कर सकती हैं। खबरों की मानें तो तापसी पन्नू अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो के साथ अगले महीने यानी मार्च में शादी के शादी कर सकती है। सुनने को मिल रहा है कि वो राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकती हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली हैं।
वैसे एक बात है तापसी जो भी करती हैं वो लीक से हटकर करती हैं चाहें बात उनकी मूवीज की हो या उनके लुक। तापसी पन्नू की गिनती बी-टाउन की सबसे गॉर्जियस एक्ट्रेस में होती है।

तापसी हमेशा कम मेकअप और ग्लोइंग स्किन के साथ ही नजर आती हें। तापसी हमेशा मेकअप से ज्यादा नेचुरल प्रोडक्ट पर भरोसा करती हैं जो उनकी ब्यूटीफुल स्किन का सीक्रेट हैं।
स्किन केयर रुटीन
तापसी स्किन केयर रुटीन में क्लींजिंग, मॉइश्चराइजिंग व टोनिंग आते हैं। इनके लिए वो ऑर्गेनिक व नेचुरल प्रॉडक्ट का ही इस्तेमाल करती हैं। स्किन में पोर्स होने से बचने के लिए डेलीरुटीन में टोनर का प्रयोग करती हैं। वो रात को सोने से पहले मेकअप हटाना नहीं भूलती हैं।
8 घंटे की नींद लेती है
तापसी पन्नू पूरे 8 घंटे की नींद लेतीं हैं। एक्ट्रेस का पाना है कि पूरी नींद लेने से आपको सुकून मिलता हैं और आप मेंटली रिलेक्स फील करती हो। जो आपको कुदरती तौर पर सुंदर बनाती है। नींद की कमी के वजह से आंखों के आसपास डार्क सर्किल पड़ जाते हैं। जो आपकी सुंदरता को ग्रहण की तरह काम करते हैं।
होममेड प्रोडक्ट पर करती हैं भरोसा
तापसी स्किनकेयर के लिए होममेड प्रोडक्ट्स पर ज्यादा भरोसा करती हैं। वो दूध, मलाई, बेसन और दही से बने हुए फेसपैक को चेहरे पर लगाना पसंद करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एलोवरा और टमाटर का फेसपैक भी लगाती हैं।
एक्सफोलिएशन पर ध्यान देती है तापसी
तापसी नेचुरल प्रॉडक्ट से स्क्रब करना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि एक्सफोलिएशनसे आपकी स्किन से डेड सेल्स निकल जाती है। जिससे चेहरा बेदाग और ग्लोइंग नजर आता है।
लिप केयर पर भी देती है ध्यान
तापसी स्किन के साथ ही लिप केयर पर भी बहुत ध्यान देती हैं। मौसम के बदलाव के वजह से होंठ ड्राय होने लगते हैं और जल्दी फटने लग जाते है। इसलिए लिप्स को रोजाना मॉइश्चराइज करें और लिप स्क्रब का भी प्रयोग करें।
हाइड्रेटिंग और डिटॉक्सिफिकेशन
तापसी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन और हाड्रेशन पर खूब फोकस करती हैं। वो खूब पानी और ताजे फलों का जूस पाती है। तापसी स्किन और बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने के लिए ग्रीन टी पीती हैं। तापसी ग्लूटन व लैक्टोज फ्री फूड को ज्यादा तव्वजों देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications