Latest Updates
-
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो कियारा अडवाणी से लें आडियाज
शादियों का सीजन चल रहा है। आपके यहां भी शहनाई बजने वाली होगी। आपकी चिंता बता रही है कि आप शादी में मेहमान नहीं, दुल्हन होंगी। चिंता स्वाभाविक है। इस दिन सबकी नजरें दुल्हन पर होती हैं। ऐसे में आपका सबसे सुंदर लगना बहुत जरूरी है। अब तक तो आपने प्री-ब्राइडल पैकेज ले लिया होगा और ब्राइडल पैकेज बुक करवा लिया होगा। मेकअप आर्टिस्ट ब्राइडल मेकअप में ट्रडिशनल मेकअप या चलन में जो ब्राइडल मेकअप होगा वही करेगी। इस समय नया मेकअप कोई नहीं करता और करवाना चाहता। कारण मेकअप फबेगा या नहीं, इसका रिस्क कोई नहीं लेता। आप इस लेख में ब्राइडल मेकअप के आडियाज ले सकती हैं। यह हम नहीं एक्ट्रेस कियारा अडवाणी दे रही हैं। कई फोटोशूट उन्हें करवाएं हैं। हम कियारा के कुछ बेहतरीन ब्यूटी लुक्स पर नजर डालते हैं।

रोजी मेकअप
काफी समय से रोजी मेकअप ट्रेंड में रहा है। अधिकांश सभी पर यह मेकअप फबता है। कियारा अडवाणी ने एक शूट के लिए ब्राइडल लहंगे के साथ इस मेकअप का चयन किया था। इसमें उन्होंने ब्यूटी ट्विस्ट किया। यह था आईशैडो और ब्लश का कम से कम इस्तेमाल और होंठों के लिए ग्लॉसी लुक का चयन किया।
काजल पर फोकस
इंडियन मेकअप में काजल सबसे आवश्यक है। कहना गलत नहीं होगा ब्यूटी कॉस्मेटिक में काजल का सबका पसंदीदा होता है। एक फोटोशूट में कियारा ने मेकअप में आंखों को सबसे ज्यादा हाइलाइट किया। इसमें काजल और मस्कारा पर ही अधिक फोकस दिय गया। यह लुक कियारा पर खूब जंचा था। रियल लाइफ में भी उन्होंने कई प्री-वेडिंग फंक्शंस में इसे तवज्जो दी।
स्लीक बन
हमेशा से स्लीक हेयरस्टाइल दुल्हनों पर किया जाता है और फबता भी है। एक फोटोशूट में कियारा अडवाणी ने भी इसे अपनाया है। आप ब्राइडल मेकअप में यह हेयरस्टाइल करवा रही हैं, तो बन को हैवी मांग टिक्का या मट्टा पट्टी के साथ एक्सेसराइज़ करें। इससे ओवरलुक निखरकर समाने आएगा।
रोज गोल्ड की चमक
आमतौर पर एक चमकदार लुक कॉकटेल या प्री वेडिंग ईवनिंग ग्लैम पार्टियों के लिए होता है। इसे कियारा ने भी अपनाया है। बस एक ट्विस्ट के साथ। इसमें कियारा ने हाइलाइटर की सही मात्रा का प्रयोग किया और लिप शेड को अपने ब्लश के टोन से मेल खाते हुए रखा, जो पूरे लुक को संतुलित करता था।
फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज
लो बन पर फ्लोरल टच प्री-वेडिंग के कई फंक्शंस, जैसे-पूजा पर अच्छा लगता है। यह पहनावे को बहुत ही पारंपरिक और आकर्षक लुक देता है। वैसे कियारा अडवाणी पर यह लुक खूब फबता है।



Click it and Unblock the Notifications