Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Tamannaah Skin Care : थूक लगाने से गायब हो जाते हैं मुहांसे, क्या सच में असरदार है तमन्ना भाटिया का ये तरीका?
Tamannaah Bhatia Skin Care : बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हाल ही में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स को ठीक करने के लिए एक घरेलू उपाय अपनाती हैं, वह सुबह उठते ही अपने मुंह की पहली थूक को पिंपल्स पर लगाती हैं। उनका दावा है कि इससे उनके पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाते हैं।
इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और लोगों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया, क्या वाकई थूक से पिंपल्स ठीक हो सकते हैं?

थूक में होते हैं कई बैक्टीरिया
विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह की थूक में 100 से भी ज्यादा प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया सामान्यतः हमारे मुंह की ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन जब यही बैक्टीरिया चेहरे की त्वचा से संपर्क में आते हैं, तो नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
रातभर खाना खाने के बाद जब हम ब्रश नहीं करते, तब मुंह में खाने के कण फंसे रहते हैं जो डीकंपोज होकर बैक्टीरिया को जन्म देते हैं। यही वजह है कि सुबह की पहली थूक में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसलिए इस थूक को चेहरे पर लगाना त्वचा संक्रमण या एलर्जी का कारण बन सकता है।
त्वचा को हो सकता है नुकसान
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, थूक का बार-बार इस्तेमाल त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत यानी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे रैशेज, जलन, खुजली और यहां तक कि मुंहासे और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। कई बार इससे त्वचा की संवेदनशीलता (sensitivity) बढ़ जाती है, जिससे स्किन पर अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
थूक से हो सकती है Lip Lickers Dermatitis
एक आम बीमारी जिसे Lip Lickers Dermatitis कहा जाता है, वह इसी आदत से जुड़ी है। यह आमतौर पर बच्चों में देखने को मिलती है, जहां वे बार-बार अपने होठों पर थूक लगाते हैं और इसके कारण होठों के आसपास इंफेक्शन, लालिमा और सूजन हो जाती है। यह इस बात का प्रमाण है कि थूक हमारी त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
पिंपल कैसे होते हैं और उनका सही इलाज क्या है?
पिंपल्स त्वचा में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स, बैक्टीरिया, हार्मोनल असंतुलन और मृत कोशिकाओं के कारण होते हैं। इनका इलाज करने के लिए मेडिकली एप्रूव्ड क्रीम्स, फेस वॉश, या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।
कुछ पिंपल्स समय के साथ अपने आप ठीक हो जाते हैं, इसलिए यदि थूक लगाने के बाद पिंपल चला गया हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह थूक के कारण ठीक हुआ है। ये केवल एक संयोग हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
