Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
तमन्ना भाटिया ने बताया अपने ग्लोइंग स्किन का राज, शेयर किया वीडियो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने लुक्स और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि तमन्ना भाटिया अपनी स्किन को हेल्थी रखने के लिए नेचुरल और DIY ट्रिक्स पर ज्यादा याकिन करती हैं। वो मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का अपनी डेली लाइफ में बहुत कम यूज करती हैं। अक्सर उनकी फैंस उनके ग्लोइंग स्किन का राज जानने में लगी होती है। लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी ग्लोइंग और स्मूथ स्किन का सिक्रेट अपने फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही उन्होने ये भी बताया कि वो अपने स्किन केयर में किन-किन चीजों का यूज करती हैं।
एक्ट्रेस के डेली ब्यूटी रूटिन की बात करें तो तमन्ना अपनी स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाए रखने के लिए DIY फेस पैक्स का यूज करती हैं। इन पैक्स में आपके किचन में मौजूद चीजें शामिल है। सोसल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने फेस के लिए एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का यूज करती हैं। जिसे घर में बनाना आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर, कॉफी पाउडर और ऑरगैनिक शहद लें, और मिक्स कर लें। तमन्ना ने वीडियो में बताया कि अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप इसमें शहद की मात्रा बढ़ा सकते हैं। तमन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदन में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण मौजूद होते हैं, जो ड्राईनेस से आपको बचाता है। और चंदन आपके चेहरे की फ्री-रैडिकल्स और सूजन को दूर करने में मदद करता है।
इस वीडियो में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया कि घर में बने इस फेस स्क्रब पैक को कैसे लगाना चाहिए। तीनों चीजों को एक साथ मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपनी स्किन पर हल्के हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ देर अपने फेस को स्क्रब करने के बाद थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ दें। 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो में हाइड्रेटिंग मास्क के बारे में भी फैंस को जानकारी दी। इसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए दही, गुलाब जल और बेसन को एक साथ मिक्स कर लें। और आपका हाइड्रेटिंग फेस मास्क तैयार है। 10 से 15 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर लगा कर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को अच्छे से क्लिन कर लें। तमन्ना भाटिया बचपन से इस हाइड्रेटिंग मास्क को इस्तेमाल कर रही हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
