Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन आदतों के कारण जवानी में भी बाल हो जाते हैं सफेद..
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है तो इससे आपकी स्किन और बालों में बदलाव नजर आते हैं। मसलन, स्किन पर झुर्रियां और बालों का सफेद होना आदि। हालांकि, अगर आप कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अक्सर लोग इसके लिए तनाव और पर्यावरण प्रदूषण को जिम्मेदार मानते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमारी कुछ आदतें भी सफेद बालों की समस्या की वजह बनती हैं।
हो सकता है कि आपका इन चीजों या आदतों पर ध्यान ही ना जाए। जब तब आप बालों के सफेद होने के पीछे के कारण को नहीं समझेंगे, तब तक आप अपनी समस्या से निजात नहीं पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो असमय बालों को सफेद कर सकती हैं-

केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना
हम सभी अपने बालों को हमेशा ही शाइनी और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए हम कई तरह के स्टाइलिंग हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, सल्फेट युक्त शैम्पू आदि भी बालों के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। इससे आपके बाल बहुत अधिक रूखे व कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा, बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप अपने बालों को केमिकल के संपर्क में कम से कम लाएं।
खाने का ख्याल ना रखना
आपके खाने का गहरा प्रभाव आपकी सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन व हेयर पर भी पड़ता है। जब आपके आहार में आवश्यक विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होती है, तो इससे आपका हेयर हेल्थ प्रभावित होता है। फोलिक एसिड और बायोटिन की कमी के कारण समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपने आहार पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए।
स्मोकिंग करना
स्मोकिंग करना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। हम सभी जानते हैं कि स्मोकिंग करने से फेफड़ों और हृदय पर प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, स्मोकिंग करने से आपके बालों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। दरअसल, सिगरेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ बालों के रोम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिसके कारण आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो सकते हैं। इसलिए, जितना जल्दी हो सके, अपनी इस आदत से निजात पा लें।
हर बात पर तनाव लेना
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे हर छोटी-छोटी बात पर तनाव लेते हैं। किसी भी बात को लेकर वे टेंशन में आ जाते हैं। यह उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ बालों के लिए भी बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। बहुत अधिक तनाव लेने से हेयर फॉलिकल्स में नोरपाइनफ्राइन नामक रसायन निकलता है। यह केमिकल मेलानोसाइट स्टेम कोशिकाओं को प्रभावित करता है जिससे आपके बाल तेजी से सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसलिए, हर बात पर टेंशन लेना छोड़ दें। साथ ही, तनाव को मैनेज करने के लिए कुछ रिलैक्सिंग तकनीक जैसे ब्रीदिंग तकनीक, योगा, मेडिटेशन, लाफ्टर क्लासेस, गार्डनिंग आदि का सहारा लें।
बार-बार हेयर कलर करवाना
हम सभी स्टाइलिश दिखने के चक्कर में बालों को कलर करवाना पसंद करते हैं। लेकिन बार-बार जब आप अपने हेयर को कलर करवाते हैं तो इससे आपके बाल केमिकल के संपर्क में आते हैं। जिसके कारण आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण ना केवल बाल बहुत रूखे व बेजान नजर आते हैं, बल्कि वह धीरे-धीरे सफेद होना भी शुरू हो जाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप केमिकल को अपने बालों पर कम से कम अप्लाई करें। अगर आप बालों को कलर करना चाहती हैं तो ऐसे में नेचुरल तरीकों को अपनाएं। इसके अलावा, कलर हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
