Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
अनुष्का शर्मा के ग्लोइंग और हेल्दी स्किन का राज आया सामने, रोज सुबह इस ड्रिंक का करती हैं सेवन
35 साल की उम्र में भी अनुष्का शर्मा ने अपनी खूबसूरती को बरकरार रखा है। अनुष्का शर्मा अपने फैंस के बीच न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सुंदरता के लिए भी जानी जाती है।
एक्ट्रेस खुद को फिट रखने और स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए अपने फैंस के साथ कई टिप्स शेयर करती रहती हैं। जिसमें से एक है अनुष्का शर्मा का मॉर्निंग ड्रिंक, जिसे हर दिन वह पीती हैं, जिसके कारण न सिर्फ उनकी स्किन ग्लो करती है बल्कि हेल्थ भी बेहतर रहता है।

अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि उनका नया पसंदीदा मॉर्निंग ड्रिंक एल्डरफ्लॉवर चाय है। यह चाय ज्यादा महंगी नहीं है इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं तो आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा के इस हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी और इसे पीने के फायदों के बारे में...
एल्डरफ्लॉवर चाय की रेसिपी
एल्डरफ्लॉवर चाय एक सुगंधित और फ्रेश चाय है जिसका गर्म या ठंडा दोनों तरह से सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं एल्डरफ्लॉवर चाय बनाने की एक आसान विधि के बारे में...
सामग्री :
* एल्डरफ्लॉवर - 2 से 3 बड़े चम्मच
* पानी - 2 कप
* शहद या चीनी
बनाने की विधि
1. 2 से 3 फ्रेश एल्डरफ्लॉवर हेड इकट्ठा करें। लेकिन ध्यान रहे वो फ्रेश हो।
2. एल्डरफ्लॉवर को साफ करने के लिए बहते पानी के नीचे धीरे से धोएं।
3. अब एक बर्तन लेकर में 2 कप पानी उबालने के लिए रख दें।
4. पानी उबालने के बाद, बर्तन को आंच से उतार लें और बर्तन में एल्डरफ्लॉवर के सिरों को डालें।
5. एल्डरफ्लॉवर को 5 से 10 मिनट के लिए गर्म पानी में डूबा रहने दें।
6. अब एक छन्नी की मदद से इसे छान लें।
7. आप चाहे तो इसमें चीनी या शहद मिला लें और बस आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
एल्डरफ्लॉवर की चाय पीने के फायदे
1. इम्यूनिटी करें बूस्ट
एल्डरफ्लॉवर चाय में फ्लेवोनोइड्स होते हैं जिनमें प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
2. एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव
एल्डरफ्लॉवर चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इसे शरीर में सूजन कम करने के लिए फायदेमंद बनाता हैं।
3. फ्लू के लक्षणों से दिलाए राहत
एल्डरफ्लॉवर चाय का इस्तेमाल अक्सर सर्दी और फ्लू के लक्षणों, जैसे खांसी, जुकाम और बुखार से राहत पाने के लिए किया जाता है।
4. पाचन में मददगार
एल्डरफ्लॉवर चाय पाचन तंत्र को शांत करने और आंत में सूजन को कम करने में मदद कर सकती है, जिससे यह सूजन, गैस और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है।
5. स्किन को बनाएं हेल्दी
एल्डरफ्लॉवर चाय में एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद करते हैं, जिससे यह स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications