Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
'Diamond Lips' है नया ब्यूटी ट्रेंड है और ये ट्रिक देती है आपके लिप्स को हाई शाइन
गर्मियों का मौसम आ गया है और इस वजह से कुछ नए फैशन और ब्यूटी लुक्स भी ट्रेंड में आ रहे हैं। साथ ही आजकल कलर्स और पेस्टल शेड्स काफी ट्रेंड में है और इस वजह से नैचुरल या फिर ऑथेंटिक लुक्स के साथ-साथ कलरफुल मेकअप लुक्स भी
काफी ट्रेंड में हैं और इसी तरह का एक नया ट्रेंड डायमंड लिप्स बन गया है। दरअसल, इस ट्रेंड में आप अपने लिप्स को डिस्को बॉल की तरह शिमरी और शाइनी लुक देते हैं और ये लिप लुक बहुत ही अच्छा लगता है। तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

क्या है डायमंड लिप्स (What is Diamond Lips in Hindi)
टिक टॉक पर ये ट्रेंड काफी मशहूर हो रहा है। इस ट्रेंड में टिक टॉक यूजर अपने लिप्स की वॉल्यूम को बढ़ा रहे हैं और उस पर शाइन लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फरवरी में यह ट्रेंड सामने आया था और अब काफी पॉपुलर होता जा रहा है और चाइनीज सोशल नेटवर्क पर इसे कई लोग फॉलो भी कर रहे हैं। गर्मियों के मौसम के लिए यह एक बहुत ही अच्छा ट्रेंड है और अगर आप पार्टी लवर हैं तो आपकी टू-डू मेकअप में ये ट्रेंड तो होना ही चाहिए। इतना ही नहीं टिक टॉक पर डायमंड लिप्स के हैशग पर लगभग 5 मिलियन व्यूज हैं और यह केवल इस ट्रेंड की शुरुआत है और अब कई ब्यूटी ब्लॉगर औप बिजनेसवुमन इसे ट्राई कर रही हैं। हाल ही में हुडा ब्यूटी की फाउंडर हुडा कट्टन भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए दिखाई दी थीं।
ऐसे पाएंड डायमंड लिप्स लुक (Tips to Get Diamond Lips in Hindi)
डायमंड लिप्स लुक पाने के लिए आपको ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी नहीं करना है और इस वजह से ये ट्रिक को अफॉर्डेबल बनाता है। साथ ही इसे रीक्रिएट करना भी बहुत ही आसान है। शुरू करने से पहले आप शिमरी आईशैडो, लिप लाइनर और लिप ग्लॉस ले लें। इसके बाद एक ब्रश से आईशैडो को अपने अपर लिप पर लगाएं और इसे अपने लिप्स के क्यूपिड बो पर लगाएं और इसके बाद लॉवर लिप पर लगाएं। ध्यान रखें कि यह जरूरी नहीं कि आपका प्रोडक्ट अच्छे से ब्लेंड हो। इसके बाद इसपर लिप लाइन लगाएं और फिर ग्लॉस से अपने लुक को हाई-शाइन बनाएं और बस हो गया।
हुडा कट्टन ने ट्राई किया है



Click it and Unblock the Notifications
