Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पार्टी में जाना है और अचानक से निकले पिंपल ने मूड कर दिया ऑफ, ऐसे छिपाएं और टेंशन फ्री रहें
किसी भी महिला का मूड सिर्फ उनके क्लीयर फेस पर पिंपल निकलने से ही खराब हो सकता है। पिंपल आपकी स्किन पर छोटे-छोटे दानों के साथ रेडनेस और सूजन लेकर भी आता है। यह आपकी त्वचा के पोर्स को बंद कर देता है जिससे स्किन की सतह पर सूजन आ जाती है। पिंपल्स ज्यादातर यौवन के दौरान होते हैं, एक ऐसा समय जब शरीर महत्वपूर्ण हार्मोनल परिवर्तनों से गुजरता है।
लेकिन कई बार आपको घर से बाहर निकलने से पहले इस पिंपल को छुपाने की जरूरत पड़ती है। चेहरे से पिंपल ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन आप घर पर कुछ आसान हैक्स और ट्रिक्स की मदद से अपने स्किन से मेकअप को थोड़े समय के लिए छुपा सकते हैं। आइए जानते हैं वो तरीके क्या है।

पिंपल छुपाने के टिप्स और ट्रिक्स
1. पिंपल स्पॉट ट्रीटमेंट लगाएं
चेहरे से पिंपल को छुपाने के लिए आप विशेष रूप से पिंपल्स के लिए डिज़ाइन किए गए स्पॉट ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करें। इस स्पॉट ट्रीटमेंट को अपने रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद के लिए सीधे पिंपल पर थोड़ी मात्रा में लगाएं।
2. कलर करेक्ट पिंपल रेडनेस करेगा कम
पिंपल की रेडनेस को कम करने के लिए कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। अगर पिंपल लाल है, तो प्रभावित जगह पर ग्रीन कलर का करेक्टर लगाएं और इसे अपनी उंगलियों से धीरे से स्किन पर ब्लेंड करें।
3. कंसीलर से छुपाएं पिंपल
चेहरे के पिंपल को छुपाने के लिए एक फुल-कवरेज कंसीलर चुनें जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो। कंसीलर की थोड़ी सी मात्रा को सीधे पिंपल पर लगाएं और किनारों को आराम से ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के लिए आप अपनी उंगली, मेकअप ब्रश या स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें
अपने पूरे चेहरे पर हैवी फाउंडेशन लगाने के बजाय केवल पिंपल्स वाले एरिया को छुपाने पर फोकस करें। यह आपकी स्किन को सांस लेने की अनुमति देता है और पोर्स को और बंद होने से रोकता है।
5. मैट प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
अपने फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर के लिए मैट फॉर्मूला चुनें। मैट फ़िनिश ऑयली स्किन को कम करने और आपकी त्वचा पर चमक लाने में मदद कर सकती है, जिससे पिंपल पर लोगों का ध्यान कम जाता है।
6. हेयर स्टाइलिंग
अगर आपके बाल लंबे हैं, तो इसे इस तरह से स्टाइल करने के बारे में सोचें, जो पिंपल को कवर कर सकें। साइड-स्वेप्ट फ्रिंज बालों के साथ एक ऐसा हेयर स्टाइल चुनें जो पिंपल से लोगों का ध्यान हटाने में मदद कर सकता है।
7. बर्फ के टुकड़े
पिंपल्स को छुपाने के लिए आप बर्फ के टूकड़े का इस्तेमल कर सकते है। बर्फ के टुकड़े आपके ब्लड सेल्स के दबाव को बढ़ा देते हैं और थोड़ी देर के लिए पिंपल का दिखना फीका कर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
