Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Sunglasses Buy Tips: सनग्लासेस खरीदते हुए रखें इन बातों का ध्यान, नहीं हो सकती हैं आंखें खराब!
Tips for Choosing Best Sunglasses : गर्मी आते ही जिस तरह धूप से प्रोटेक्शन के लिए टोपी, छतरी और सनस्क्रीन जरुरी होता है। वैसे ही आंखों को तेज धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस की जरुरत होती है। सनग्लास यानी धूप का चश्मा पहनने से आंख पर तेज सनलाइट नहीं पढ़ती है इसके अलावा ये आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाता है।
सन ग्लासेज काफी लंबे समय से फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं। समय के साथ इनकी डिजाइन में भी काफी बदलाव आए हैं। अगर आप स्टाइलिश दिखने के साथ ही आंखों की प्रोटेक्शन के लिए सनग्लासेस खरीद रही हैं तो इन बातों को दरकिनार न करें-

100 प्रतिशत यूवी ब्लॉक वाले सनग्लास खरीदें
जैसे सनस्क्रीन खरीदते हुए हम एसपीएफ चैक करते हैं। वैसे ही धूप का चश्मा खरीदते समय, उसके लेबल पर यह देखना ना भूलें कि वह 100 प्रतिशत यूवी किरणों को रोकता है या नहीं। अगर आपको सन ग्लास पर 400 NM लिखा हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब ये 100 प्रतिशत तक यूवी ब्लॉकिंग करते हैं।
गहरे रंग के सन ग्लास खरीदने से बचे
कई लोग धूप से बचने के लिए गहरे रंग का सनग्लास खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। लेकिन मेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के मुताबिक गहरे रंग के सन ग्लासेस का यह कतई मतलब नहीं होता है कि वो उतना सुरक्षित होगा।
सनग्लास का साइज
आंखों को धूप से बचाने के लिए हमेशा बड़े साइज के सनग्लास लेने चाहिए ताकि सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा न पाएं।
रंग नहीं रखता है कोई मायने
कई लोग फैशन के चक्कर में रंग-बिरंगे सनग्लास खरीद लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि रंगीन लेंसवाले सनग्लास धूप में ज्यादा प्रोटेक्शन नहीं देते हैं। हालांकि ब्राउन या गुलाबी रंग का लैंस अधिक कंट्रास्ट रोशनी देता है। इसी वजह से एथलीट ऐसे ही लैंस पहनना पसंद करते हैं।
सस्ते चश्में खरीदने से बचें
ठेले या दुकानों पर बिकने वाले सस्ते सनग्लासेस धूप में आंखों को प्रोटेक्शन देने में नाकाम होते हैं। इसलिए ब्रांडेड सनग्लासेस ही खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications
