Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बॉलीवुड दीवाज़ के DIY फेस पैक, जो इस फेस्टिवल आपको देंगे सुपर ग्लोइंग स्किन
राखी का त्योहार पास है, अगर आप भी इस फेस्टिवल में बॉलीवुड की सुपर स्टार एक्ट्रेस की तरह दमकना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए है कुछ खास ब्यूटी रेसिपीज।

अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की क्लीयर क्रिस्टल स्किन को देखकर आपके मन में भी ख्याल आता होगा कि इन एक्ट्रेस की स्किन इतनी ग्लोइंग और यंग कैसे हो सकती है? आपको भी लगता होगा कि इन खूबसूरत त्वचा के पीछे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का हाथ होगा। तो हम आपको बताते हैं कि एक आम इंसान की तरह ये बॉलीवुड दीवा़ज भी नेचुरल चीजों में विश्वास रखते है। जी हां, दीपिका पादुकोण से लेकर अनन्या पांडे जैसी एक्ट्रेस हेल्दी स्किन पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि नेचुरल चीजें इस्तेमाल करती है। इस फेस्टिवल आप भी इन नुस्खों को अपनाकर पा सकती हैं फ्रेश और नेचुरल लुक।
यहां हम आपको इन एक्ट्रेस के ऐसे DIY सीक्रेट फेस मास्क बताने जा रहे है, जिन्हें अपनी स्किन पर एप्लाई कर आप भी ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन पा सकते है।
करीना कपूर खान
चंदन फेस मास्क
साम्रगी
- 2 चम्मच चंदन पाउडर
- विटामिन ई ऑयल कैप्सूल
- चुटकी भर हल्दी
- 1 चम्मच दूध
फेस पैक बनाने का तरीका
एक कटोरी में चंदन, विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदे , हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
चंदन फैस पैक लगाने का फायदा
दरअसल, चंदन का लेप पिंपल और एक्ने दूर करने, दाग धब्बे कम करने में मदद करता है। हल्दी चेहरे की रंगत निखारता है। जबकि विटामिन ई को पैक में शामिल करने से हाइपरपिग्मेंटेशन कम हो सकता है, एजिंग रुक सकती है, और त्वचा की गहराई से सफाई हो सकती है ।
अनन्या पांडे
दही-शहद फेस मास्क
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच दही
- हल्दी चुटकी भर
- 1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
दही में हल्दी और शहद को अच्छे से मिलाए और करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। और फिर पानी से धो लें।
दही-शहद फेस पैक लगाने का फायदा
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन को टोन करने में मदद करता है। ये आपकी स्किन की डेड सेल्स को एक्सफोलिएट कर सकता है। बल्कि इससे स्किन की सूजन और ड्राईनेस कम होती है। दही स्किन के पोर्स में कसाव भी लाता है। वहीं, शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की लालिमा सूजन को दूर करने का काम करते हैं। कुल मिलाकर चेहरे पर दही और शहद का फेस पैक लगाने से स्किन फेयर और बेदाग नजर आती है।
दीपिका पादुकोण
दही मलाई फेस पैक
सामग्री
- 1 चम्मच बेसन
- हल्दी चुटकी भर
- मलाई फुल क्रीम
पैक बनाने का तरीका
दही, हल्दी और मलाई को एक साथ अच्छे से मिला लें और इसका स्मूद पेस्ट बना लें। ये पैक लगाने से पहले चेहरे को सादे पानी से धो लें। फिर करीब 15 से 20 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर लगा रखें और फिर हल्के हाथों से इस पैक को हटाकर चेहरा धो लें।
बेसन मलाई फेस पैक के फायदे
मलाई लगाने से स्किन मॉइश्चर होती है। जिससे ड्राई स्किन, रिंकल्स जैसी स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती हैं। मलाई लगाने से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। बेसन लगाने से चेहरे की रंगत हल्की होती है और आप फेयर स्किन पा सकते है। वहीं बेसन डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है और एक्ने की समस्या को दूर करता है।
अलाया एफ
खीरा पुदीना फेस पैक
सामग्री
- 2 चम्मच खीरा का रस या कसा हुआ खीरा
- आधा चम्मच दही
- कुटी हुई पुदीने की पत्तियां
बनाने का तरीका
एक कटोरी में खीरे का रस या कसा हुआ खीरा लें। फिर इसमें दही और कुटी हुई पुदीने की पत्तियां मिलाए। अगर आप का पैक गाढ़ा नहीं होकर पतला बन रहा है तो आप इसमें बेसन मिला सकते है। फिर इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर फेस पर अप्लाई करें। 15-20 बाद चेहरे को धो लें।
खीरा पुदीना फेस पैक लगाने का फायदा
खीरा और पुदीना स्किन को हाईड्रेट करने और सन टैनिंग को दूर करने में मदद करता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। बल्कि इससे स्किन की इलास्टिसिटी इम्प्रूव होती है। जिससे आप पहले से कई ज्यादा यंग नजर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
