Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
धूप से बालों को प्रोटेक्शन देंगे शहनाज हुसैन के बताए ये हेयर मास्क, चिपचिपाहट से लेकर बदबू की भी होगी छट्टी
गर्मियां शुरु होते ही स्किन और हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम भी शुरु हो जाती हैं। गर्मियों में जितनी अटेंशन स्किन को चाहिए होती हैं उतना ही प्रोटेक्शन और एक्स्ट्रा केयर की जरुरत बालों को भी होती हैं क्योंकि गर्मियों में स्किन की तुलना में बाल ज्यादा सन एक्सपोज्ड होते हैं। ज्यादा देर धूप में रहने से बालों की चमक कम हो जाती हैं।
अगर समर सीजन में बालों को सही केयर और देखभाल मिले तो बाल खराब होने से बच सकते हैं और बालों की खोई चमक वापस आ सकती हैं। आज हम आपके साथ ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए घरेलू होममेड हेयर मास्क बता रहे हैं जो आपके गर्मियों में चिपचिपे, बदबूदार और बेजान बालों में जान भर देंगे।

नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने हेयर मास्क से करें हेयर केयर
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के मुताबिक गर्मियों में हेयरकेयर के लिए नेचुरल और ऑर्गेनिक इंग्रीडिएंट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। ये आपके बालों न्यूट्रिशियन देने के साथ ही ट्रांसफॉर्मेशन में भी मदद करते हैं।
गर्मियों में बालों के लिए टमाटर, पपीता और तुलसी जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स बालों की जड़ों में जाकर गहराई से मॉइस्चराइजिंग और कंडीशनिंग करके कुदरती तौर पर बालों को स्वस्थ बनाते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे

टमाटर का हेयर मास्क
बालों के लिए टमाटर का हेयर मास्क बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। टमाटर में विटामिन-ए, सी और ई के अलावा लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो हेयर स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं। इसका नेचुरल एसिडिक पीएच स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करने के साथ बालों की जड़ों से एक्स्ट्रा ऑयल भी कम करने में मदद करता है।
इसका हेयरमास्क इस तरह बनाएं-
- एक पके टमाटर को पीसकर पतला पेस्ट बना लें।
टमाटर के पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- इसे बालों पर अच्छी तरह लगा लेने के बाद 2-3 मिनट स्कैल्प पर मालिश करें। - इससे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर होगा।
- इस हेयर मास्क को आधे से एक घंटे के लिए बालों पर लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी और हर्बल शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए इस मास्क को सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

बालों के लिए पपीते का हेयर मास्क
पपीता में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और कई एंजाइमों बालों को न्यूट्रिशियन देने के साथ ही मॉइस्चराइज करते हैं। गर्मियों के लिए यह हेयरमास्क परफेक्ट साबित हो सकता है। पपीते में पपेन नामक तत्व मौजूद होता है, जो स्कैल्प को एक्सफोलिएट करके और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
हेयर मास्क बनाने का तरीका -
- एक आधा पका हुआ पपीता लीजिए।
- अब इसका पेस्ट बना ले और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब इसे बालों और इसके जड़ों पर अच्छे से अप्लाई करें।
- मास्क को 30-45 मिनट छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से हेयरवॉश कर लें।

तुलसी का हेयर मास्क और फायदे
तुलसी का आयुर्वेदिक चिकित्सा में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। तुलसी की पत्तियां स्कैल्प को साफ करने से लेकर बालों की जड़ों में ठंडक पहुंचाने का काम करती हैं।
इस तरह हेयरकेयर में करें शामिल
- एक मुट्ठी ताजी तुलसी की पत्तियों को दो कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें।
- इसके बाद तुलसी के पानी को ठंडा करने के बाद पत्तियों को छान लें।
- हेयरवॉश और कंडीशनिंग करने के बाद तुलसी के पानी को टॉनिक की तरह बालों के स्कैल्प पर कुछ मिनट तक मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
- इससे बालों की जड़ों की अंदर तक सफाई होगी। खुजली और जलन की समस्या नहीं होगी।
- वहीं तुलसी का हेयर मास्क बनाने के लिए आप तुलसी के पत्तों को विटामिन-ई और एलोवेरा जेल के साथ पीस लें।
- सिर पर 30 मिनट लगाने के बाद शैंपू से हेयरवॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
