Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
DIY: घर पर बनाएं ये 5 होममेड कॉफी स्क्रब, बारिश में भी डल स्किन चांदी जैसी निखर उठेगी
DIY Coffee Scurbs : मानसून में नमी के वजह से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम बढ़ जाती हैं। इस मौसम में डेड स्किन और डलनेस बहुत ही कॉमन समस्याएं हैं। अगर आप भी इस मौसम में चिपचिपाहट और डेड स्किन से परेशानहैं, तो हम आपके लिए इसका सॉल्यूशन लेकर आए हैं। डेड स्किन निकालने के लिए आपको अब पार्लर या सलून के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे एक मामूली चीज से अपने चेहरे की रंगत सुधार सकते हैं। आपको बस एक चम्मच कॉफी की जरूरत होगी, जो चुटकियों में आपका परेशानी को दूर कर देगी।
कॉफी स्क्रब आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। यहां हम आपको 5 आसान DIY रेसिपी बता रहे हैं, जो आपकी डेड स्किन की समस्या को खत्म कर देगा और इस नमी भरे मौसम में आपको फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मैंटेन रखने में मदद करेगा।

नारियल तेल और कॉफी स्क्रब
1/2 कप कॉफी चम्मच में 1/4 कप नारियल तेल के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इसे 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने और आपकी त्वचा को चमकदार बनान में मदद करेगा।
शहद औरकॉफी स्क्रब
1/2 चम्मच कॉफी ग्राउंड को 3 बड़े चम्मच शहद के साथ मिलाएँ। कुछ मिनट के लिए अपने चेहरे पर धीरे-धीरे स्क्रब से मसाज करें। 5-10 मिनट के बाद चेहरे कोगुनगुने पानी से धो लें। शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं, जो मुंहासों को रोकने में मदद करती हैं।
दही और कॉफी स्क्रब
1/4 चम्मच कॉफी ग्राउंड को 1/4 चम्मच सादे दही के साथ मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। अब इस स्क्रब मिक्सचर को अपने चेहरे पर अप्लाई करें, आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़कर। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
चीनी और कॉफी स्क्रब
1/2 चम्मच कॉफी ग्राउंड को 1/4 चम्मच चीनी और 1/4 कप ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर स्कब तैयार करें। अब इस मिक्सचर को अपनी त्वचा अप्लाई करें। हल्का सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करें। अब थोड़ी देर रुककर गुनगुने पानी से फेशवॉश कर लें। चीनी डेड स्किन को हटाने में मदद करती है, जबकि ऑलिव ऑयल स्क्नि को नमी देता है।
नींबू का रस और कॉफी स्क्रब
1/4 कप कॉफी के पाउडर को एक चम्चच नींबू के रस के साथ मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर अप्लाई करने के बाद कुछ मिनट तक धीरे-धीरे चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। 5 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर छोड दें। इसके बाद ये ठंडे पानी से मुंह धो लें। नींबू का रस डार्क स्पॉट को हल्का करने के साथ ही स्किन के टोन को एक समान करने में मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
