Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
साल 2023 में बोल्ड लुक पाने के लिए इन लिपस्टिक शेड्स को करें ट्राई

साल 2023 के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड लुक्स के साथ बोल्ड लिप्स शेड्स का भी एक अलग ट्रेंड सेट किया है। अगर आप ऑफिस पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं, या फिर किसी शादी, पार्टी या डेट पर जाने के लिए एक यूनिक लुक चुनना चाहती हैं, तो अपने लिप शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप साल 2023 में इन लिप्स कलर को ट्राई कर खुद को एक एक्ट्रेक्टिव लुक दें सकती हैं। हाई-शाइन लिपस्टिक इस साल आपके लिए परफेक्ट लिप शेड्स ऑप्शन है। तो आइए जानते हैं, इस साल आप अपने लुक को एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए किन लिप्स शेड्स को ट्राई कर सकती हैं।
बोल्ड लुक पाने के लिए ट्राई करें ये लिप शेड्स
1. बेरी लिप शेड
साल 2022 की तरह साल 2023 में भी बेरी लिप्स शेड लड़कियों की पहली पसंद बनी रहेगी। ऑफिस पार्टी से लेकर वेडिंग मेकअप तक बेरी लिप शेड आपको एक लाउड लुक देने में मदद करेगा।
2. ब्राउन लिप शेड
ब्राउन लिप्स शेड्स में भी कई कलर्स मार्केट में उपलब्ध हैं। जिसमें न्यूड मेकअप से लेकर डार्क ब्राउन लिप शेड्स मिलते हैं। आप खुद को डिफरेंट लुक देने के लिए डार्क ब्राउन लिप शेड को चुन सकती हैं। इस तरह के लिप्स शेड्स आपको बोल्ड और सेक्सी लुक देने का काम करते हैं।
3. वाइन शेड
वाइन कलर रिच लुक में शामिल है। ऐसे में इस कलर के लिप्स शेड्स आपको रिच लुक देने में मदद करते हैं। इस लिप शेड को आप दिन और रात दोनों तरह की पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
4. वाइब्रेंट शेड
साल 2023 में अगर आप न्यूड शेड की जगह वाइब्रेंट कलर को चुनना चाहती हैं, तो ऑरेंज कलर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। नाइट पार्टी में आप हॉट और क्लासी लुक चाहती हैं, तो इस शेड को चुन सकती हैं। ब्राउन स्किन टोन यानि इंडियन स्किन टोन की महिलाओं को एक्ट्रेक्टिव लुक देने के लिए वाइब्रेंट लिप्स शेड सही विकल्प है।
5. लावा लिप शेड
रेड और पिंक शेड्स का मिक्सचर आपको परफेक्ट लावा लिप शेड देता है। इस तरह के लिप शेड्स को लगाने से आपको एक बोल्ड लुक मिलता है। जो आपमें कॉन्फिडेंस देता है। किसी भी तरह के स्किन टोन की महिलाओं के लिए ये लिप शेड बेस्ट है। लेकिन इस लिप शेड के साथ आप बोल्ड आईमेकअप ही कैरी करें।
6. हॉट पिंक शेड
ब्राइड्स के लिए रेड मेहरून लिप शेड काफी कॉमन हो गया है। ऐसे में अपने लुक को यूनिक टच देने के लिए महिलाएं हॉट पिंक शेड भी चुन सकती हैं। न सिर्फ ब्राइड्स बल्कि किसी भी महिला के लिए हॉट पिंक शेड परफेक्ट ऑप्शन है। इस तरह के लिप शेड के साथ शिमरी आई मेकअप बहुत खूबसूरत लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
