Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Dark Circles Remove Tips : किस तरह का है आपका डार्क सर्कल? ऐसे करें पहचान और एक्सपर्ट ने बताया सही इलाज
how to remove dark circles : क्या आपकी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स बने हुए हैं जो जाने का नाम ही नहीं ले रहे? आपने कई तरह की क्रीम, लोशन या घरेलू नुस्खे आजमा लिए, लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिला? तो हो सकता है आप सही दिशा में काम ही नहीं कर रहे हों। असल में डार्क सर्कल्स एक ही कारण से नहीं होते, बल्कि इनके अलग-अलग प्रकार और वजहें होती हैं। यही कारण है कि सभी का ट्रीटमेंट एक जैसा नहीं हो सकता।
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस समस्या को समझाते हुए बताया है कि डार्क सर्कल्स मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, पिगमेंटेड, वैस्कुलर और स्ट्रक्चरल। इन सभी के लक्षण और इन्हें ठीक करने के लिए जरूरी डाइट भी अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं विस्तार से-

1. पिगमेंटेड डार्क सर्कल्स (Pigmented Dark Circles)
जब आंखों के नीचे भूरा या ग्रे शेड जैसा रंग दिखाई दे, तो यह पिगमेंटेड डार्क सर्कल होता है। यह ज्यादातर मेलेनिन के जमाव, जेनेटिक्स, धूप में ज्यादा समय बिताने या बार-बार आंखें मसलने से हो सकता है।
क्या खाएं?
विटामिन C युक्त फूड्स: आंवला, अमरूद, शिमला मिर्च, संतरा, नींबू।
विटामिन E से भरपूर फूड्स: तिल के बीज, बादाम।
फायदे
- विटामिन C त्वचा की मरम्मत करता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है।
- खट्टे फलों का सेवन अतिरिक्त पिगमेंटेशन को कम करता है।
- विटामिन E त्वचा को पोषण देकर उसे सुरक्षित रखता है।
2. वैस्कुलर डार्क सर्कल्स (Vascular Dark Circles)
अगर आपकी आंखों के नीचे नीले, पिंक या बैंगनी रंग का बदलाव दिख रहा है, तो यह वैस्कुलर डार्क सर्कल हो सकता है। ऐसा तब होता है जब पतली त्वचा से ब्लड वेसल्स दिखाई देने लगती हैं।
इसके कारण हो सकते हैं:
- खराब रक्त संचार
- शरीर में पानी का रुकना
- पर्याप्त नींद न लेना
- डिहाइड्रेशन
- एलर्जी
- आयरन की कमी
क्या खाएं?
आयरन युक्त फूड्स: चुकंदर, करी पत्ता, सहजन (मोरिंगा), अलसी के बीज।
विटामिन C युक्त फूड्स: आंवला, नींबू, अमरूद-ये आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं।
फायदे
- आयरन से खून की कमी दूर होती है और रक्त संचार बेहतर होता है।
- विटामिन C ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखता है।
- नियमित हाइड्रेशन से आंखों के नीचे की सूजन और नीला पन कम होता है।
3. स्ट्रक्चरल डार्क सर्कल्स (Structural Dark Circles)
ये डार्क सर्कल्स सबसे ज्यादा परेशान करने वाले होते हैं। इनमें आंखों के नीचे गहरी छाया, धंसी हुई या खोखली त्वचा (sunken/hollow look) नजर आती है।
इसके प्रमुख कारण हैं:
- त्वचा में फैट और कोलेजन की कमी
- उम्र बढ़ना
- आई बैग्स का बनना
- अचानक वजन कम होना
- त्वचा का ढीलापन
क्या खाएं?
कोलेजन बूस्टिंग फूड्स: बोन ब्रॉथ (हड्डियों का सूप), तिल, अलसी, भिगोए हुए अखरोट।
विटामिन C और जिंक युक्त फूड्स: संतरा, किन्नू, नींबू, कद्दू के बीज।
ग्लाइसिन युक्त फूड्स: चिकन सूप, मटन पाया-ये त्वचा रिपेयर में मदद करते हैं।
फायदे
- कोलेजन बूस्टिंग फूड्स त्वचा को लचीलापन देते हैं।
- जिंक और विटामिन C कोलेजन सिंथेसिस को तेज करते हैं।
- प्रोटीन युक्त सूप त्वचा को रिपेयर करने में सहायक होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
