Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Urfi Javed ने हटवाए Lip Fillers: जानें इसके फायदे, नुकसान और कीमत
Urfi Javed Lips Fillers: सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन की दुनिया की ट्रेंडसेटर उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आमतौर पर हर बार उर्फी अपने अजीब फैशन सेंस की वजह चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार वजह है उनका लुक नहीं, बल्कि उनकी ब्यूटी सर्जरी से वापसी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल उर्फी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने लिप फिलर्स हटवा दिए हैं, क्योंकि इससे उनके चेहरे पर सूजन होठों का आकार बड़ा नजर आता था। उर्फी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे लिप फिलर्स की वजह से उन्हें तकलीफ हुई और पूरा चेहरा बिगड़ गया।
आजकल कई लोग बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री से प्रेरित होकर लिप फिलर्स जैसी कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन क्या ये वास्तव में उतना सुरक्षित है जितना दिखता है? आइए जानते हैं लिप फिलर्स से जुड़ी जरूरी बातें इसके फायदे, साइड इफेक्ट्स, हटवाने की प्रक्रिया और इसकी कीमत।

लिप फिलर्स क्या होते हैं?
यह एक तरह का कॉस्मेटिक इंजेक्शन होता है जिससे होंठों को मोटा, भरा हुआ और आकर्षक बनाया जाता है। इसमें Hyaluronic Acid (HA) का इस्तेमाल होता है जो शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। आज के समय में ग्लैमर की दुनिया से लेकर आम लड़कियों तक में लिप फिलर्स का ट्रेंड है। ऐसी बहुत सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लिप फिलर्स का सहारा लेकर अपनी खूबसूरती बढ़ाने की कोशिश की है जिसमें कुछ कामयाब रहीं तो कुछ की खूबसूरती बिगड़ गई।
लिप फिलर्स के फायदे
- होंठों को अधिक Fuller और Plump लुक देना।
- असमान होंठों को बैलेंस करना।
- एजिंग के कारण पतले हुए होंठों को शेप देना।
- इंस्टेंट रिजल्ट - असर कुछ ही घंटों में दिखता है।
- नॉन-सर्जिकल और कम समय लेने वाली प्रक्रिया।
लिप फिलर्स के नुकसान
- सूजन और लालीपन अक्सर इंजेक्शन के बाद कुछ दिन तक रहता है।
- असमान शेप एक जैसा लुक न बनना, जैसा उर्फी ने अनुभव किया।
- एलर्जी या जलन संवेदनशील त्वचा वालों को हो सकती है।
- ब्रूजुिंग और दर्द - कुछ मामलों में हल्का दर्द या ब्लू मार्क्स हो सकते हैं।
- बार-बार टच-अप की जरूरत होती है क्योंकि इसका असर 6-12 महीने में खत्म हो सकता है।

लिप फिलर की क्या होती है कीमत
भारत में लिप फिलर का खर्च शहर, क्लीनिक और विशेषज्ञ पर निर्भर करता है। औसतन इंडिया में लिप फिलर का खर्च 18 हजार से 40 हजार तक हो सकता है। इसके अलावा कीमत एक्सपर्ट के एक्पीरियंस और क्लीनिक पर भी निर्भर करती है।
लिप फिलर्स हटवाने की प्रक्रिया क्या है?
अगर लिप फिलर असमान या अनचाहा हो तो Hyaluronidase नामक एंजाइम से इसे हटाया जा सकता है जैसे उर्फी जावेद ने हटवाया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें भी सूजन या जलन हो सकती है, इसलिए केवल सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट से कराएं। उर्फी जावेद का ये कदम उन सभी लोगों के लिए एक रियलिटी चेक हो सकता है जो बिना जानकारी या रिसर्च के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की ओर बढ़ते हैं। लिप फिलर्स एक फैशन ट्रेंड जरूर हैं, लेकिन इसके फायदे जितने ग्लैमरस हैं, नुकसान भी उतने ही रियल हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications