Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Dandruff Hack: रूसी को कहना है बाय-बाय, तो ट्राई करें एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा का ये हेयर वॉश
स्किन के साथ-साथ हेयर केयर करना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। डैंड्रफ की समस्या गर्मी के मौसम और मानसून में ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे निपटने के लिए हम कई होम रेमेडिज का इस्तेमाल करते हैं।
बालों में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब के सिरके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये दोनों सामग्री एक दूसरे के साथ मिलकर आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

बालों के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है जो आपके स्कैल्प से गंदगी को दूर करने और बालों से डैंड्रफ निकालने में मदद करता है। बेकिंग सोडा आपके ऑयली स्कैल्प की समस्या को भी दूर करने का काम करता है। जबकि एप्पल साइडर विनेगर आपके बालों को चमक देने में मदद करता है। सेब के सिरके में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो सीधे स्कैल्प से डैंड्रफ को निकालने का काम करते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर-बेकिंग सोडा हेयर वॉश
सामग्री
* बेकिंग सोडा - 2 चम्मच
* सेब का सिरका - 3 चम्मच
* पानी - 100 मिली
तैयार करने की विधि -
1. बालों से डैंड्रफ साफ करने के लिए सबसे पहले पानी में सेब का सिरका मिलाएं।
2. इसके बाद इस मिश्रण में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3. आपको शैंपू तैयार है बस इसे अपने बालों पर हेयर वॉश की तरह इस्तेमाल करें।
उपयोग का तरीका
इस मिश्रण को अपने बालों, स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। स्कैल्प पर इस मिश्रण को लगाने के बाद 5 से 10 मिनट तक सिर की मसाज करें। इसके बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। लेकिन इस मिश्रण के इस्तेमाल के बाद अपने बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर हेयर वाश गर्मियों में आपके स्कैल्प में डैंड्रफ होने से रोकने में मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रहें इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके बाल डैमेज भी हो सकते हैं। इसलिए हफ्ते में सिर्फ एक बार इसका इस्तेमाल करें। और बालो में डैंड्रफ न होने पर इस्तेमाल करने से बचें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
