Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सनस्क्रीन हो गया है खत्म, घर पर मौजूद इन चीजों को धूप से सुरक्षित रखने के लिए करें यूज
गर्मी और बारिश के मौसम में स्किन को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। तेज धूप, पसीने के कारण स्किन डैमेज हो जाती है, जिससे बचने के लिए जरूरी है कि आप सनस्क्रीन लगाकर घर से बाहर निकलें।
कई बार घर में सनस्क्रीन खत्म हो जाता है, ऐसे में आप घर में मौजूद चीजों को भी सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही रेमेडी के बारे में बताएंगे जो आपके घर में ही मौजूद होते हैं औऱ आप धूप की हानिकारक किरणों से अपनी स्किन को बचाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर में मौजूद चीजों से आप अपनी स्किन को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे।

सनस्क्रीन के स्थान पर करें इन चीजों का इस्तेमाल
1. नारियल का तेल
नारियल के तेल में प्राकृतिक एसपीएफ़ लगभग 4 से 6 होता है। ऐसे में धूप की किरणों से ये आपकी सुरक्षा कर सकता है। लेकिन ज्यादा देर इसे लगाकर धूप में रहना सही नहीं है।
2. तिल का तेल
गर्मी के मौसम में धूप की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए किल का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। स्किन पर तिल का तेल लगाकर बाहर निकलने से पहले तिल का तेल लगाने से टैनिंग की समस्या भी नहीं होती है। तिल के तेल में सूरद की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से आपकी स्किन को बचाने के गुण पाए जाते हैं।
3. बादाम का तेल
स्किन को धूप और यूवी किरणों से बचाने में बादाम का तेल भी काफी फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन टैनिंग की समस्या को दूर कर यूवी किरणों से इसकी सुरक्षा करने में मदद करते हैं।
4. कोकोआ बटर
आपकी त्वचा को मुलायम करने से लेकर कई तरह के इंफेक्शन को ठीक करने में फायदेमंद है। कोकोआ बटर एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है, जो स्किन को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। इसलिए कोकोआ बटर स्किन के लिए नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में भी काम करता है।
5. शिया बटर
शिया बटर का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खे के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आपकी सनस्क्रीन खत्म हो गई है तो आप शिया बटर का यूज सनस्क्रीन के रूप में भी कर सकते हैं। आप बस अपने स्किन पर शिया बटर लगाकर घर के बाहर निकने फिर देखे जादू। लेकिन ध्यान रहे हल्की धूप में ही शिया बटर आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। तेज धूप में ये थोड़ा कम असर करेगा।
6. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का रामबाण इलाज है। आप तेज धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा आपकी स्किन पर नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में काम कर सकता है। कुछ स्टडी में ये भी खुलासा हुआ है कि एलोवेरा जेल आपकी स्किन को सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को 20 प्रतिशत तक कम कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
