Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Vat Savitri Mendi Designs: वट सावित्री व्रत पर लगाए हाथों में ये सुंदर सी पिया के नाम की मेहंदी
Vat Savitri Mehndi Designs : वट सावित्री व्रत हिंदू महिलाओं के लिए एक विशेष और पवित्र पर्व होता है। यह पर्व पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं उपवास रखती हैं, वट वृक्ष (बरगद का पेड़) की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान, गहनों और सजावट के साथ खुद को सजाती-संवारती हैं। वट सावित्री की तैयारियों में मेंहदी लगाना एक अहम हिस्सा होता है।
वट सावित्री पर महिलाएं ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन को प्राथमिकता देती हैं। यहां कुछ लोकप्रिय और खास डिज़ाइनों हम आपको बता रहे हैं, जो यहां दिए गए हैं-

फूल-पत्तियों की बेल डिज़ाइन
यह डिज़ाइन हाथों और पैरों पर सुंदर बेलों के रूप में बनाई जाती है जिसमें फूल और पत्तियाँ होती हैं। यह प्रकृति से जुड़ा हुआ प्रतीक है और वट वृक्ष की पूजा से इसका सीधा संबंध है।

वट वृक्ष आधारित डिज़ाइन
कुछ महिलाएं अपने हाथ की मेंहदी में वट वृक्ष का छोटा रूपांकन भी बनवाती हैं। इसमें पेड़ की शाखाएं, जड़ें और पूजा करती हुई स्त्री की आकृति बनाई जाती है, जो इस पर्व को समर्पित होती है।

पारंपरिक भारतीय मोटिफ्स
मोर, हाथी, मटकी, शंख, चूड़ियाँ आदि पारंपरिक प्रतीकों को मेंहदी डिज़ाइन में शामिल किया जाता है। यह डिजाइन न सिर्फ आकर्षक दिखती है, बल्कि त्योहार की भव्यता को भी दर्शाती है।

अरबी डिज़ाइन्स का मेल
यदि आप कुछ मॉडर्न और डिटेल्ड लुक चाहती हैं, तो अरबी डिज़ाइन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें खाली जगह के साथ मोटे और पतले पैटर्न का तालमेल होता है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।

नाम या सिंबल वाली मेंहदी
कुछ महिलाएं अपने पति के नाम के पहले अक्षर या विवाह से जुड़ा कोई खास प्रतीक चिन्ह मेंहदी में छुपा देती हैं। यह एक प्यारी और निजी भावना को दर्शाता है।



Click it and Unblock the Notifications











