Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सेहत के साथ चेहरे को भी रखना है हेल्दी, इन 6 तरीकों से स्किन केयर के लिए करें तरबूज का इस्तेमाल
गर्मियां शुरू होते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। धूप और पसीने के कारण स्किन पर टैनिंग, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और सनबर्न की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। जिस कारण आपके चेहरे का ग्लो खोने लगता है। गर्मी में ये समस्याएं स्किन के ग्लो को कम करने और स्किन हेल्थ को प्रभावित करने का एक बड़ा कारण है।
गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल है जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जिन्हें खाने से आप हाइड्रेटेड रहते हैं। इन फलों को खाने के साथ अगर आप चेहरे पर भी इस्तेमाल करें तो स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे ही गर्मी में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल तरबूज का इस्तेमाल आप चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह से कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर तरबूज का इस्तेमाल आप किस तरह से कर सकते हैं।

स्किन केयर के लिए तरबूज का इस्तेमाल ( Watermelon For Skin Care )
1. तरबूज फेस मास्क
गर्मी में आप तरबूज फेस मास्क का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कर सकते हैं। इसका यूज करने के लिए आप तरबूज के कुछ टुकड़ों को मैश करें और हाइड्रेटिंग मास्क के रूप में सीधे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। यह मास्क आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करेगा।
2. तरबूज का टोनर
ताजे तरबूज का रस निकालकर आप इसे टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। तरबूज का रस निकाल कर कॉटन पैड को इसमें भिगोएं। अब चेहरे पर इसे धीरे से थपथपाकर अपने चेहरे पर लगाएं। तरबूज का जूस विटामिन ए, बी6 और सी से भरपूर होता है जो आपकेचेहरे की रंगत को निखारने और पोर्स को कसने में मदद कर सकता है।

3. कूलिंग तरबूज फेशियल मिस्ट
तरबूज के कुछ टुकड़ों को थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करें और फिर इस मिश्रण को छान लें। इसके बाद तरबूज के रस को एक स्प्रे बोतल में डालें और ठंडा करें। अपनी स्किन को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए इस फ्रे मिस्ट को पूरे दिन अपने चेहरे पर छिड़कें।
4. एक्सफोलिएटिंग तरबूज स्क्रब
एक सौम्य एक्सफोलिएटिंग स्क्रब बनाने के लिए तरबूज के रस को एक चम्मच चीनी के साथ मिलाएं। अपनी स्किन के डेड स्किन सेल्स और पोर्स वाले एरिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने चेहरे पर गोलाकार गति में मसाज करें। एक चिकनी और चमकदार रंग दिखाने के लिए पानी से धो लें।

5. तरबूज आई मास्क
फ्रेस तरबूज के दो स्लाइस काटें और उन्हें अपनी बंद आंखों पर रख दें। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए आराम करें। तरबूज की ठंडक आंखों की सूजन को कम करने और थकी हुई आंखों को शांत करने में मदद करती है।
6. तरबूज का फेस पैक
पौष्टिक फेस पैक बनाने के लिए तरबूज के कुछ टुकड़ों को एक चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच दही के साथ मिलाएं। मिश्रण को समान रूप से अपने चेहरे पर लगाएं और इसे धोने से पहले आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। यह पैक आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़, चमकदार और मुलायम करने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
