Latest Updates
-
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल -
Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Mother's Day पर मां का मुंह कराएं मीठा, बिना ओवन और बिना अंडे के घर पर तैयार करें बेकरी जैसा मैंगो केक -
Budh Nakshatra Gochar 2026: 7 मई से बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की खुलेगी सोई हुई किस्मत
मखमली हाथों और सुंदर नेल्स के लिए पार्लर में कराती हैं मैनीक्योर, तो जान लें इसके नुकसान
Risk of getting a manicure at a nail salon : अक्सर हम खुद को पैम्पर करने के लिए सैलून सर्विसेज लेना पसंद करते हैं। वैसे जब खुद की केयर करने की बात हो तो हम अपने चेहरे के अलावा हाथों का भी खास ख्याल रखते हैं। शायद यही कारण है कि अक्सर नेल सैलून में हम मैनीक्योर करवाते हैं। यह काफी रिलैक्सिंग होता है और आपके हाथों की अपीयरेंस को और भी बेहतर बनाता है। यूं तो नेल सैलून में मैनीक्योर करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
अगर आप नेल सैलून में किसी एक्सपीरियंस प्रोफेशनल की सर्विसेज ना लें या फिर सैलून में हाइजीन का सही तरह से ख्याल ना रखा जाता हो, तो ऐसे में मैनीक्योर करवाना आपके लिए अच्छा एक्सपीरियंस साबित नहीं होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नेल सैलून में मैनीक्योर करवाने से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-

एलर्जी और इंफेक्शन होना
नेल सैलून में मैनीक्योर करवाने का एक नुकसान यह भी है कि इससे एलर्जी और इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अमूमन मैनीक्योर करवाते हुए कुछ लोगों को ऐक्रेलिक, जेल या नेल पॉलिश जैसे नेल प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो सकती है। इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिससे कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। एलर्जी होने पर नाखूनों के आसपास रेडनेस, खुजली या सूजन हो सकती है। इसके अलावा, आपको इंफेक्शन भी हो सकता है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स को ठीक तरह से साफ नहीं किया जाता है।
दर्द व जलन होना
नेल सैलून में मैनीक्योर करवाते हुए दर्द व जलन की शिकायत भी हो सकती है। दरअसल, मैनीक्योर के दौरान जब क्यूटिकल को बहुत ज़्यादा काटा या पुश किया जाता है, तो इससे दर्द व रक्तस्राव हो सकता है। इससे क्यूटिकल डैमेज हो जाते हैं। अगर टेक्नीशियन टूल्स को गलत तरीके से इस्तेमाल करता है या फिर बहुत ज़्यादा दबाव डालता है, तो इससे नाखूनों और आसपास की स्किन में चोट लग सकती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मैनीक्योर के दौरान गलती से नेल प्रोडक्ट स्किन पर गिर जाते हैं, जिससे आपको केमिकल बर्न की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नेल डैमेज होना
नेल सैलून में मैनीक्योर करवाने से नेल डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। दरअसल, जब मैनीक्योर किया जाता है, तो कई बार प्रोफेशनल नेल्स पर हार्श तरीके से बफिंग व फाइलिंग करते हैं, जिससे नेल्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, ऐक्रेलिक या जेल का बार-बार इस्तेमाल करने से नाखून कमज़ोर हो सकते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अगर मेनीक्योर के दौरान हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाए तो इससे भी नाखून कमजोर हो जाते हैं।
सांस से जुड़ी समस्या होना
कभी-कभी नेल सैलून में मैनीक्योर करवाने से आपको सांस से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। दअसल, नेल प्रोडक्ट्स से निकलने वाली महक या धुए को जब आप इनहेल करते हैं तो यह आपको परेशान कर सकता है। इससे आपको सिरदर्द, चक्कर आना या रेस्पिरेटरी इरिटेशन हो सकती है।
यूवी लाइट से रिएक्शन होना
जेल मैनीक्योर को अक्सर यूवी लाइट की जरूरत होती है, लेकिन यूवी एक्सपोजर आपकी स्किन को परेशान कर सकता है। इससे ना केवल स्किन एजिंग की शिकायत होती है, बल्कि स्किन कैंसर होने का रिस्क भी कई गुना बढ़ जाता है। कुछ लोगों को यूवी लाइट के कारण एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications