Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
गंदे मेकअप ब्रश आपकी स्किन को दे सकती हैं इंफेक्शन, इन तरीकों से करें साफ
What happens if you use dirty makeup brushes : मेकअप किट में ब्रश का अहम योगदान होता है, क्योंकि फाउंडेशन से हाइलाइटर तक इन्हीं से लगाया जाता है। लेकिन गंदे ब्रश का उपयोग स्किन को निखारने के बजाय त्वचा समस्याएं पैदा कर सकता है। इनमें ऑयल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स जमा होने से फोड़े-फुंसी और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।
स्वस्थ और चमकदार स्किन के लिए जरूरी है कि ब्रश को नियमित रूप से साफ करें। आप ब्रश को साफ रखने के लिए हफ्ते में एक बार जरूर धोएं। साथ ही, क्लीनिंग के बाद ब्रश को खुले और साफ जगह पर सुखाएं ताकि उनमें नमी न रहे। इस आदत से आपकी स्किन हेल्दी और मेकअप का फिनिश बेहतर रहेगा।

पानी और शैंपू से साफ करें
मेकअप ब्रश साफ करने के लिए पानी और शैंपू का इस्तेमाल करें। 1 कटोरी पानी में थोड़ा सा शैंपू डालें और ब्रश को उसमें डालकर हल्के हाथों से घुमाएं। ब्रश में जमी गंदगी धीरे-धीरे निकल जाएगी। इसके बाद ब्रश को साफ पानी से धो लें। फिर इसे कॉटन के कपड़े से पोछें और धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में एक बार अपनाने से ब्रश साफ और बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे, जिससे स्किन सुरक्षित रहेगी।
ऑलिव ऑयल से करें सफाई
मेकअप ब्रश साफ करने के लिए ऑलिव ऑयल या नारियल तेल का इस्तेमाल करें। 1 कटोरी में थोड़ा तेल लें और ब्रश को इसमें अच्छी तरह डुबोएं। ब्रश में जमी गंदगी को हटाने के लिए हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद नॉर्मल कपड़े से ब्रश को पोंछकर साफ करें। तेल के उपयोग से ब्रश में फंसा मेकअप और गंदगी आसानी से निकल जाती है, जिससे ब्रश पूरी तरह से साफ हो जाता है।
गुनगुने पानी से साफ करें
मेकअप ब्रश साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 1 बर्तन में गुनगुना पानी लें और ब्रश को उसमें कुछ देर तक भिगोकर छोड़ दें। इससे ब्रश में जमी गंदगी और मेकअप के अवशेष ढीले हो जाएंगे। इसके बाद हल्के हाथों से ब्रश को रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धो लें। ब्रश को कॉटन के कपड़े से पोछकर धूप में अच्छी तरह सुखाएं। यह सरल प्रक्रिया ब्रश को साफ और बैक्टीरिया मुक्त बनाए रखती है।
फेसवॉश का करें इस्तेमाल
मेकअप ब्रश धोने के लिए आप फेसवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सॉफ्ट ब्रशेज पर फेसवॉश लगाएं और हल्के हाथों से उसे रगड़ें। इसके बाद नॉर्मल पानी से ब्रश को अच्छे से धोकर साफ करें। इस प्रक्रिया से ब्रश की गंदगी और मेकअप के अवशेष आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिससे ब्रश क्लीन और फ्रेश हो जाएगा। यह तरीका सस्ते और प्रभावी तरीके से ब्रश को साफ करता है।



Click it and Unblock the Notifications
